मनेंद्रगढ़ (शुद्धूलाल वर्मा) ! सरगुजा विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष भरतपुर सोनहत विधायक गुलाब कमरो ने अपने विधानसभा क्षेत्र के चार ग्राम पंचायतों में विकास योजना के अंतर्गत सांस्कृतिक शेड निर्माण कार्य हेतु विधायक निधि से सात लाख रुपये की सौगात दी है! सरगुजा विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष राज्य मंत्री दर्जा प्राप्त भरतपुर सोनहत विधायक गुलाब कमरो ने विकास योजना के अंतर्गत अपने विधानसभा क्षेत्र की 4 ग्राम पंचायतों में सांस्कृतिक शेड निर्माण हेतु विधायक निधि से सात लाख रुपये की राशि स्वीकृत की है ! विधायक गुलाब कमरो की अनुशंसा पर ग्राम पंचायत केवटी में सांस्कृतिक निर्माण हेतु दो लाख रुपए, ग्राम पंचायत बिहारपुर शिवधारा में सांस्कृतिक शेड निर्माण हेतु तीन लाख रुपये, ग्राम पंचायत बड़वाही में सांस्कृतिक शेड निर्माण हेतु एक लाख रुपए एवं ग्राम पंचायत देवगढ़ में सांस्कृतिक शेड निर्माण हेतु एक लाख रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति मिली है !

Categorized in: