रायपुर- रायपुर एयरपोर्ट के पास शनिवार दोपहर बड़ा हादसा हो गया। यहां बीएसएफ जवानों की बोलेरो पलट गई। हादसे में वाहन क्षतिग्रस्त हो गया है, लेकिन उसमे सवार जवानों को कोई चोट नहीं आई है।

इस हादसे के बारे में जानकारी देते हुए माना पुलिस ने बताया कि सभी जवान सुरक्षित है। जवानों ने अपने कैम्प से क्रेन बुलवाई है, जिसके बाद बोलेरो को ले जाया जाएगा। प्राप्त जानकारी के अनुसार अचानक रोड पर गाय आ जाने के कारण ये हादसा हुआ है।

Categorized in: