अम्बिकेश गुप्ता

कुसमी। आम आदमी पार्टी कुसमी के द्वारा नगर पंचायत कुसमी को उनके जिम्मेदारियों का अहसास दिलाते हुवे नगर पंचायत कुसमी के रहगुरवासियो को हो रहीं परेशानियों का ख्याल रख कर गुरुवार को मुख्य नगरपालिका अधिकारी को ज्ञापन सौपा हैं।

सौपे गये ज्ञापन के जरिये आम आदमी पार्टी के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओ ने मुख्य नगरपालिका अधिकारी को अवगत कराया हैं की कुसमी मुख्य मार्ग में दिनभर बड़े वाहनों के आवागमन से धूल का गुब्बार उड़ते रहता हैं तथा व तथा वायु प्रदूषण होने से आम जनों के जीवन में खतरा उत्पन्न हो गया है नगर में स्वास्थ्य की बीमारी से लोग ग्रसित हो रहे हैं जो बहुत ही चिंता का विषय है नगर पंचायत कुसमी के मुख्य मार्ग में सफाई करते हुए धूल व गंदगी को हटाने, गड्ढों की भराई करवाने व प्रतिदिन सुबह-शाम सड़क में पानी का छिड़काव करने के साथ सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग की गईं हैं. जिससे आम आदमी का जीना सुलभ स्वस्थ हो सके.

उक्त मांग 2 दिवस के भीतर पूरा नहीं होने पर नगर पंचायत का घेराव कर नगर पंचायत के समक्ष धरना प्रदर्शन किए जाने चेतावनी ज्ञापन के जरिए दी गई है। उक्त ज्ञापन सौंपने के पूर्व गुरुवार को आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता शकील अंसारी के उपस्तिथि में शिव चौक कुसमी से रैली निकालकर नारेबाजी करते हुए कुसमी नगर पंचायत पहुंचे। इस दौरान मनीष एक्का, इरशाद आलम, हरीश कोडाकू, मोहम्मद अरमान, लुकमान अंसारी, शाहिद खान सहित अन्य आम आदमी पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे। 

Categorized in: