अम्बिकापुर- युवा नेता पर भरोसा जताते हुए आदित्य जायसवाल (विशु) को एनएसयूआई सरगुजा संभाग का सह संयोजक नियुक्त किया गया है यह नियुक्ति प्रभारी विशाल चौधरी, चेयरमैन मनोज लुभाना, प्रदेशाध्यक्ष आकाश शर्मा के द्वारा की गई है। आदित्य का युवाओं में काफी क्रेज है वे लगातार एनएसयूआई की टीम के साथ कई सराहनीय कार्य करते आए हैं।

आदित्य ने कहा कि मुझे एनएसयूआई जो पद दिया गया है उस दायित्व को बखूबी निभाने का प्रयास करूंगा और लोगों के विकास के लिए तत्पर्य रहूंगा और संगठन की ओर से दी गई जिम्मेदारी को पूरा करने और सर्व प्रथम मैं पहले नए युवाओं को जोड़ने का अभियान शुरू किया जाएगा। इस नियुक्ति से उनके समर्थकों में काफी हर्ष व्याप्त है।

Categorized in: