बलंगी* विवेक पांडेय – सड़क के किनारे बीती रात ठंड लगने से बलंगी के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के समीप एक विक्षिप्त बुजुर्ग की मौत हो गयी।
।वही स्थानीय लोगो ने इसकी सूचना थाना को दी |सुचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंच शव को कब्जे में ले लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
इस सम्बद्ध में सुरेश कुशवाहा,राजकिशोर शुक्ला ने बताया कि बुजुर्ग के शरीर पर फटे पुराने कपड़ा व स्वेटर पहन रखा था। आशंका है कि ठंड लगने से उसकी मौत हुई है़। जिसकी पहचान करने की कोशिश किया गया। पर अभी तक उसकी पहचान नही हो पाई है,वही मृत बुजुर्ग को देखने के लिए भारी भीड़ जुट गई थी पर उस भीड़ ने उसकी पहचान नहीं कर सकी |

Categorized in: