बलरामपुर(राजेद्र ठाकुर)- जिले के चांदो थाना क्षेत्र अंतर्गत हल्की बारिश के दौरान एक महिला पर आकाशीय बिजली गिर गई जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई महिला की मौत के बाद परिवार में काफी शोक व्याप्त है। जानकारी के अनुसार चांदो थाना क्षेत्र के ग्राम धनजी कसेड़ी निवासी जगसाय ब्रिजिया की पत्नी गुरुवार की शाम लगभग 7 बजे घर में खाना बना रही थी तभी अचानक बारिश और बिजली की तड़क चालू हो गई और घर में ही आकाशीय बिजली गिर गई और 19 वर्षीय सुशीला को अपनी चपेट में ले लिया इस घटना के बाद घर में अफरा-तफरी मच गई और सुशीला की मौके पर ही मौत हो गई परिजनों के द्वारा इसकी सूचना चांदो थाना को दी जानकारी पाते ही चांदो पुलिस मौके पर पहुंच और शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

Categorized in: