कोरिया\ सरगुजा रेंज के आईजी रतनलाल डांगी लाकडाउन के दौरान कोरोना योद्धा के रूप में पूरे सरगुजा रेंज का भ्रमण कर कानून व्यवस्था चुस्त दुरुस्त करने डटे हुये हैं। उनके द्वारा पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारियों से ईमानदारी व तत्परता से कार्य करने का आह्वान करते हुए हुए उन्हें पुरुस्कृत कर उनकी हौसला अफजाई भी की जा रही है। आईजी श्री डांगी ने रविवार को छत्तीसगढ़ व मध्य प्रदेश की सीमा में स्थित घुटरी टोला चेक पोस्ट में पहुंचकर निरीक्षण किया। उन्होंने वाहनों के आवागमन की दस्तावेजों की जांच की एवं चेक पोस्ट में तैनात पुलिसकर्मियों को नगद राशि प्रदान कर उत्साहवर्धन किया।

मिली जानकारी के अनुसार आईजी रतनलाल डांगी कोरोनावायरस के रोकथाम के लिए पूरी ताकत व जज्बे के साथ लगे हुए हैं। वह लगातार रेंज के जिलों में जाकर पुलिसकर्मियों को पुरस्कृत कर उनका उत्साहवर्धन कर रहे हैं। अब तक आईजी श्री डांगी ने 650 पुलिसकर्मियों अधिकारियों को सम्मानित कर लगातार उनका हौसला आप जाए कर रहे हैं। इसी कड़ी में रविवार को रतनलाल डांगी छत्तीसगढ़ व मध्य प्रदेश की सीमा में स्थित घुटरी टोला चेक पोस्ट में पहुंचकर निरीक्षण किया तथा वाहनों के आवागमन के दस्तावेजों का भी जांच की। इस दौरान उन्होंने चेक पोस्ट में तैनात पुलिसकर्मियों को नगद राशि प्रदान कर उनके हौसले को बढ़ाया साथ ही पुलिसकर्मियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया। आईजी श्री डांगी रेंज के जिलों में लगातार दौरा कर कोरोनावायरस के रोकथाम में लगे पुलिस कर्मियों का उत्साहवर्धन कर रहे हैं आई जी की सराहना की वजह से ड्यूटी में तैनात पुलिसकर्मियों में ऊर्जा का संचार भी हो रहा है और वे इस आपदा की घड़ी में अपनी ड्यूटी पूरी मुस्तैदी के साथ कर रहे हैं। आईजी ने पुलिसकर्मियों को  मार्क्स लगाने व सैनिटाइजर का उपयोग करने को निर्देशित किया। इस दौरान उनके साथ पुलिस अधीक्षक कोरिया चंद्रमोहन सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पंकज शुक्ला व अन्य उपस्थित थे। उल्लेखनीय है कि कोरिया जिले के छत्तीसगढ़ मध्य प्रदेश सीमा मैं स्थित घुटरी टोला चेक पोस्ट को हाईटेक बना दिया गया है तथा बिना अनुमति के वाहनों पर प्रवेश प्रतिबंधित कर दिया गया है तथा 24 घंटे कैमरे के द्वारा निगरानी की जा रही है।

Categorized in: