मनेंद्रगढ़ । झगरा खाण्ड थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम भौता के पास 20 फीट गहरे नाले में एक पेट्रोल टैंकर अनियंत्रित होकर पलट गया जिससे एक की मौके पर ही मौत हो गई वही दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया सूचना पर झगरा खाण्ड मौके पर पहुंचकर विवेचना शुरू कर दी थी बताया जा रहा था कि पेट्रोल टैंकर रायपुर से पेट्रोल लेकर मनेंद्रगढ़ आ रहा था। मिली जानकारी के अनुसार एक टैंकर रायपुर से पेट्रोल लेकर मनेंद्रगढ़ आ रहा था तभी ग्राम भौता के शंकर मंदिर घाट के पास अनियंत्रित होकर 20 फीट गहरे नाले में गिर गया जिससे एक की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई वही एक गंभीर रूप से घायल हो गया उसकी भी हालत नाजुक बताई जा रही थी सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंचकर विवेचना कार्रवाई शुरू कर दी थी।

Categorized in: