विभागीय पदोन्नति परीक्षा में उत्तीर्ण कुल 105 प्रधान आरक्षकों की पदोन्नति सूची जारी

अंबिकापुर। सरगुजा संभाग अंतर्गत आरक्षक से प्रधान आरक्षकों के लिए आयोजित विभागीय पदोन्नति परीक्षा में उत्तीर्ण कुल 105 प्रधान आरक्षकों की पदोन्नति सूची जारी की गई। पदोन्नति सूची में शामिल प्रधान आरक्षकों को पीपी कोर्स, परिणाम के आधार पर विभागीय प्रक्रिया के अनुसार तैनाती जिला इकाई में की जाएगी। पदोन्नति सूची में दर्शित नाम के सम्मुख यदि किसी के विरुद्ध कोई विभागीय जांच, आपराधिक प्रकरण दर्ज पाया जाता है, तो उसकी पदोन्नति प्रक्रिया प्रभावित होगी। पुलिस महानिरीक्षक सरगुजा रेंज अजय कुमार यादव ने बताया सरगुजा संभाग अंतर्गत विभागीय पदोन्नति में 105 प्रधान आरक्षक के पद पर पदोन्नति से संभाग के अपराधों की विवेचना, कानून व्यवस्था, नक्सल विरोधी अभियान, पुलिसिंग संबंधित कार्य के गुणवत्ता में सकारात्मक परिवर्तन आएगा, पुलिस बल का मनोबल और उत्साह बढ़ेगा।
इन्हें मिली पदोन्नति
पुलिस महानिरीक्षक कार्यालय से जारी की गई सूची में सरगुजा जिले से राजेश्वर सिंह, अमित प्रताप सिंह, रंजीत लकड़ा, पीतांबर सिंह, कृष्णपाल सिंह, विजयराज सिंह, मनोज कुमार लकड़ा, जगसाय मरकाम, अथनस तिर्की, रामप्रसाद निकुंज, सोनसाय भगत, रेमेजियुस तिर्की, पंचम राम पैकरा, विनोद तिर्की, तोमेश्वर प्रसाद, धर्मेंद्र तिर्की, रविश लकड़ा, सूरजपुर जिले से दरशलाल देवांगन, विनोद कुमार परीडा, रजिन्दर कुमार, हरविंदर सिंह, दिलीप कुमार सिंह, सुशील मिश्रा, रविराज भानू, रोबर्ट तिग्गा, सुनील विश्वकर्मा, शिवकुमार राम, वीरसाय लकड़ा, जवाहर लाल सिंह, शत्रुघन सिंह पोर्ते, भोजराज राम पैकरा, जगमंडल लकड़ा, महेंद्र सिंह पैकरा, परशुराम पैकरा, परमेश्वर राम पैकरा, शैलेष सिंह, बालकुमारी मिंज, अजीत प्रताप सिंह, बंधुराम सारथी, दिलेश्वर सिंह, सुखनंदन सिंह श्याम, कोरिया जिले से लूना सिंह, सुनीता पैकरा, विश्वनाथ प्रताप सिंह, सुरेश गोड़, नंदकुमार वर्मा, जितेंद्र मिश्रा, अजय पोया, अमित कुमार त्रिपाठी, अरविंद कौल, जयकुमार ठाकुर, संतोष कुमार साहू, संजय कुमार भगत, अमरलाल टोप्पो, सुमार साय पैकरा, जगरनाथ सिंह, शिवकुमार सिंह, सुशील कुमार, राम भगत, हेमंंत मिंज, संतोष कुमार सिंह, मुमताज खान, संजय कुमार पांडेय, अशोक एक्का, लाल मोरध्वज सिंह, महेंद्र कुमार सिंह, जुनस एक्का, ओमप्रकाश राजवाड़े, देवराज राय, लाल सिंह पवार, आनंद टोप्पो, अशोक कुमार मलिक, उमेशलाल मिंज, दीपक कुजूर, प्रवीण पटेल, जशपुर जिले से श्याम बिहारी एक्का, दिगंबर सिंह पोर्ते, वितिन राम भगत, जोस्टीन तिर्की, चुन्नू राम, जयपाल मार्बल, सुंदर भगत, अरविंद साय पैकरा, सजित कुमार मिंज, अल्पना तिर्की, कृष्णा प्रसाद कुर्रे, सरोज कुमार भगत, अनूप केरकेट्टा, तेजकुमार बेक, बलरामपुर जिले से प्रांजुल कुमार कश्यप, प्रदीप कुमार यादव, जयपाल किस्पोट्टा, श्रीदाम थानदार, विजय कुमार गुप्ता, मुकेश कुमार गुप्ता, परमेश्वर साहू, प्रदीप कुमार साना, पवन कुमार सिंह, संदीप कुमार गुप्ता, नारायण राम मिंज, प्रमोद सिंह यादव, हरिशंकर यादव, प्रधेश कुमार पैकरा, जयश्री कुलदीप शामिल हैं।    

Categorized in: