बीजापुर –छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले में  नक्सलियों द्वारा लगाई गई आईईडी की चपेट में आकर सीआरपीएफ जवान घायल हो गया है। ये घटना जिले के तर्रेम थाना क्षेत्र की है। 

पुलिस ने बताया कि ये घटना बीजापुर- सुकमा सड़क पर पेगड़ापल्ली सीआरपीएफ कैम्प 153 से कुछ दूर ब्लास्ट हुआ है। नक्सल अभियान के जवान तहत एरिया गस्त पर निकले थे । 

इस ब्लास्ट में एएसआई मोहम्मद असलम घायल हो गए है और उनके पैर में गंभीर चोट आई है। जवान का बासागुड़ा अस्पताल में प्राथमिक उपचार जारी है। जवान को बेहतर इलाज के लिए रायपुर एयर लिफ्ट करने तैयारी की जा रही है। 

घटना के बाद इलाके के सर्चिंग तेज कर दी गई है वही बम निरोधक दस्ते से इलाके की सघन जांच की जा रही है।

Categorized in: