अंबिकापुर. शहर के बिशुनपुर सामुदायिक केन्द्र में रुके ६४ प्रवासी श्रमिकों की सीएमएचओ डॉ. पीएस सिसोदिया के मार्गदर्शन में शहरी कार्यक्रम प्रबंधन यूनिट द्वारा स्वास्थ्य जांच की गई। वहीं २५ कोरोना संदिग्धों की रैपिड टेस्ट किट से जांच हुई, इसमें सभी की रिपोर्ट निगेटिव आई है।
शहर के बिशुनपुर सामुदायिक केन्द्र में बाहर से आए श्रमिकों के रुकने व खाने की व्यवस्था प्रशासन द्वारा की गई है। यहां लगभग ६४ प्रवासी श्रमिक रुके हुए हैं। गुरुवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा सभी का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया एवं २५ श्रमिकों को कोरोना संदिग्ध मानते हुए रेपिड टेस्ट किया गया है, सभी की रिपोर्ट निगेटिव आई है। प्रशासन द्वारा सभी श्रमिकों को अपने-अपने संबंधित विकासखंड में भेज दिया गया है। मजदूर गौरेला पेंड्रा मरवाही एवं अन्य जिलों से आए थे। स्वास्थ्य परीक्षण में डॉ. आयुष जायसवाल, शैलेंद्र गुप्ता, प्रवीण राय, विधाता नंद, देवेन्द्र प्रधान एवं डॉ. अमीन फिरदौसी शामिल थे।
अब तक एक भी पॉजिटिव केस नहीं
सीएमएचओ डॉ. पीएस सिसोदिया ने बताया कि सरगुजा में अब तक एक भी पॉजिटिव केस नहीं पाया गया है। तीन दिन पूर्व दिल्ली से इलाज कराकर लौटे सत्तीपारा के परिवार के सभी सदस्यों का आरटी पीसीआर से जांच के लिए सैंपल लिया गया था। परिवार के सभी सदस्यों की रिपोर्ट निगेटिव आई है।
मजदूरों की हुई कोरोना जांच, रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद भेजे गए गृह क्षेत्र

Categorized in: