अम्बिकापुर – केन्द्र की मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल के एक वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में अम्बिकापुर विधानसभा स्तरीय जनसंवाद वर्चुअल रैली का आयोजन 25 जून को भाजपा प्रदेश मंत्री अनुराग सिंह देव के मुख्य आतिथ्य व भाजपा जिला अध्यक्ष अखिलेश सोनी के विशिष्ट आतिथ्य में भाजपा सरगुजा ने किया.. इस अवसर पर भाजपा प्रदेश मंत्री अनुराग सिंह देव ने कहा कि आज ही के दिन 1975 में देश में आपातकाल लगाकर जनसंघ और आर एस एस के लोगों को किस प्रकार यातनाऐं दी गईं और उनपर अत्याचार किए गए यह किसी से छिपा नहीं है.. भाजपा के वर्तमान जिला प्रभारी, जनसंघ के वरिष्ठ कार्यकर्ता सच्चिदानंद उपासने सहित उनके दोनों भाईयों को 19 महीने के लिए कांग्रेस सरकार ने जेल में डाल दिया था.. जनता के मौलिक अधिकारों को सरकार ने अधिग्रहीत कर लिया था.. 3500 प्रेस मीडिया पर प्रतिबंध लगा दिया गया था.. पूरे देश भर में संघर्ष हुआ और 1975 के आपातकाल से जनसंघ और आरएसएस ने आजादी दिलाई.. आगे उन्होने छत्तीसगढ़ सरकार पर हमला करते हुए कहा कि कोरोना की इस महामारी में प्रदेश सरकार ने कई नियम बनाये हैं और उन्हीं नियमों की धज्जियां उडाते हुए प्रदेश सरकार के खाद्य मंत्री रेड जोन के अंदर सोशल डिस्टेंसिंग का मजाक बनाते हुए अपने जन्मदिन का उत्सव मना रहे हैं.. आश्चर्य की बात ये रही कि इस उत्सव में कांग्रेस के नेताओं के साथ जिले का प्रशासनिक अमला भी प्रोटोकोल का पालन करते हुए देखे गए.. कोरोना काल में नियम सबके लिए बराबर हैं यदि कोई मजदूर नियम तोड़ता है तो उसके उपर तुरंत एफ आई आर कर दी जाती है और मंत्री के नियम के उल्लंघन पर अब तक कोई कार्यवाही नहीं की गई है.. मैं महामारी अधिनियम के तहत पूरे मामलो में दोषीयों के उपर मुकदमा दर्ज करने की मांग करता हूँ.. मुख्यमंत्री इस घटना का संग्यान लें तथा कार्यवाही करें.. आगे उन्होने स्थानीय विधायक व प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री पर निशाना साधते हुए कहा कि उनके गृह जिले सरगुजा के एक गांव में महिला को प्रसवपीडा हुई उसे किसी तरह झलगी में ढो कर रोड तक लाया गया तथा बहुत मुश्किल से एम्बुलेंस मिली लेकिन महिला अस्पताल तक नहीं पहुंच पाई और बच्चा हो गया.. जब ये सूरतेहाल स्वास्थ्य मंत्री के क्षेत्र का है तो पूरे प्रदेश के स्वास्थ्य व्यवस्था का हाल क्या होगा यह सोंचनी वाली बात है..

इस अवसर वर्चुअल रैली को संबोधित करते हुए भाजपा जिला अध्यक्ष अखिलेश सोनी ने कहा कि प्रधानमंत्री जी के दूसरे कार्यकाल का एक वर्ष पूरा होने पर सरकार की उपलब्धियों को भाजपा के कार्यकर्ता घर घर जाकर बताऐंगे.. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश का गौरव बढाया है इस कोविद की महामारी में पूरा विश्व आज भारत की ओर देख रहा है.. आज डब्ल्यू एच ओ का नेतृत्व देश के स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन कर रहे हैं..भारत यू एन ओ में सुरक्षा परिषद के अस्थायी सदस्य के रूप में 8 वीं बार चुना गया है.. आगे उन्होने प्रदेश सरकार की नाकामियां गिनाते हुए कहा कि जनता से झूठ बोलकर कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ में सरकार बनाई है.. जनता ने कांग्रेस सरकार के इस डेढ साल के कार्यकाल को देखा है और इस सरकार से किसान, मजदूर, व्यापारी कर्मचारी सभी वर्ग त्रस्त हो चुके हैं,जनता त्राहिमाम कर रही है..

Categorized in: