अंबिकापुर। कोरोना काल में पूरे विश्व के साथ देश में भी आर्थिक संकट छा गया है, इस बीच पेट्रोल-डीजल के लगातार बढ़ रहे दामों से लोगों की परेशानी और बढ़ गई है। केन्द्र सरकार पेट्रोल-डीजल के बढ़ रहे दामों पर कंट्रोल नहीं करने पा रही है। डीजल के दाम बढऩे से आवश्यक वस्तु के दाम भी बढ़ रहे हैं। इससे आम लोग काफी परेशान हो रहे है। उक्त बातें शुक्रवार को सर्किट हाउस में आयोजित पत्रकार वार्ता में खाद्य मंत्री अमरजीत भगत ने कहीं। उन्होंने पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि केन्द्र सरकार पेट्रोल व डीजल के नाम पर लोगों से ज्यादा रुपए वसूलने का काम कर रही है। जबकि सरकार को कोरोना काल में लोगों को रियायत देने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने सहयोगियों के साथ तत्कालीन सरकार कांग्रेस के कार्यकाल में अगर पेट्रोल व डीजल के दाम में १० पैसे की बढ़ोतरी होने पर विरोध प्रदर्शन शुरू कर देते थे। लेकिन अब भाजपा सरकार का महंगाई पर कोई नियंत्रण नहीं है। मंत्री ने कहा कि केन्द्र सरकार उद्योगपतियों को लाभ पहुंचाने के लिए काम कर रही है। केन्द्र सरकार देश में कॉमर्शियल माइनिंग के जरिए कोयला खदानों की नीलामी कर निजी कंपनियों को दे रही है। इसके लिए राज्य सरकार से अनुमति भी नहीं ले रही है। उद्योग के लिए बेतहाशा जंगल की कटाई की जा रही है। इससे जानवर व मानव के बीच द्वंद्व बढ़ गया है।

मौसमी बीमारी से निपटने बनाई टीम
खाद्य मंत्री ने पत्रकारों को जानकारी देते हुए बताया कि मौसमी बीमारी से निपटने के लिए स्वास्थ्य व बाल विकास विभाग को निर्देशित कर दिया गया है। र सरगुजा संभाग में कहीं पर संक्रमण व डायरिया जैसे बीमारी न फैलने पाए इसके लिए पूर्व से तैयारी शुरू करने निर्देश दिए गए हैं। वहीं सरगुजा के ७ विकासखंड में संयुक्त टीम बनाई गई है।


मरीजों को झेलगी में न लाना पड़े
मंत्री ने बताया कि एंबुलेंस व वाहन के अभाव में मरीजों को झेलगी में लाने की स्थिति निर्मित न हो इसके लिए स्वास्थ्य विभाग को पूरी तैयारी करनी चाहिए। क्षेत्र की गर्भवती महिलाओं को सूची तैयार करें और समय रहते उन्हें अस्पताल में भर्ती कराएं।


लोगों को मनोबल बढ़ाना अपराध नहीं
जन्म दिन पर आयोजित कार्यक्रम में सोशल डिस्टेंसिंग व नियमों के उल्लंघन से जुड़े सवाल पर खाद्य मंत्री अमरजीत भगत ने कहा कि खाद्य मंत्री ने कहा कि पूरा देश संक्रमण से जूझ रहा है। लोग डिप्रेशन में हैं। उनका मनोबल बढ़ाने की आवश्यकता है। स्वास्थ्यकर्मी, पुलिसकर्मी सफाई कर्मी जान जोखिम में डाल कर कोरोना में काम कर रहे हैं। उनका स मान होना चाहिए। मैंने अपने जन्म दिन पर कोई कार्यक्रम आयोजित नहीं किया था और न ही इसके लिए किसी को निमंत्रण दिया था। समर्थक व लोग मुझे चाहने वाले हैं।

Categorized in: