प्रेमनगर पप्पू यादव- विधानसभा प्रेमनगर के विकासखण्ड प्रेमनगर के ग्राम पंचायत सलका में अटेम नदी में पुलिया निर्माण कार्य की स्वीकृति मिलने के बाद निर्माण कार्य तीव्र गति से शुरू कर दिया गया है पुलिया निर्माण कार्य होने से लोगों में ख़ुशी का माहौल है इस नदी में पुलिया निर्माण होने से विभिन्न पंचायतों को रघुनाथपुर नमना चंदन नगर बृंदावन कोतल सलका अभयपुर मेण्ड्रा काँटारोली जैसे ग्रामों को आवागमन का बड़ी सुविधा उपलब्ध हो सकेगा।

ज्ञात हो की जब छत्तीसगढ़ में भाजपा की रमन सरकार था उस समय भी इस नदी में पुलिया निर्माण की टेंडर प्रक्रिया पूरी कर निर्माण कार्य प्रारंभ कर दी गई थी लेकिन किसी कारण से पुलिया निर्माण कार्य को ठेकेदार ने बन्द कर दिया और निर्माण कार्य नही हो सका था जिससे आसपास के विभिन्न ग्रामो के आम जनताओं को बहुत बड़ी समस्या था लेकिन जब प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनी है तब से लोगों में एक नई उम्मीद थी कि अब सलका के अटेम नदी पर पुलिया निर्माण कार्य हो पायेगा और आज वही लोगों का सपना साकार हो ही गया आज ग्रामीणों ने प्रदेश में कांग्रेस की सरकार को धन्यवाद देते हुवे कहा है कि हम सभी प्रदेश सरकार के आभारी हैं जो हमारे आस पास के ग्रामों को पुलिया निर्माण करवाकर एक सुविधा प्रदान किया है वही बतादें की अब आसपास के ग्राम नेशनल हाइवे अम्बिका पुर से रायपुर वाली रास्ते पर आसानी से जुड़ जाएंगे जिससे आने जाने वाले राहगीरों को एक सुविधा उपलब्ध हो सकेगा।

Categorized in: