भारतीय जनता पार्टी ने लोकसभा चुनाव के मद्देनजर उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है. इस लिस्ट में 195 उम्मीदवारों के नाम हैं, जिनमें से 34 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार के मौजूदा मंत्री हैं. यानी इन मंत्रियों पर बीजेपी ने फिर से भरोसा जताया है. हालांकि चौंकाने वाली बात ये भी है कि बीजेपी ने कई कद्दावर मंत्रियों के नाम का ऐलान पहली लिस्ट में नहीं किया है.

अब बात करते हुए उन मंत्रियों की जिनका कद भले ही मोदी सरकार में काफी बड़ा हो, लेकिन लोकसभा चुनाव की पहली लिस्ट में वो अपनी जगह नहीं बना सके. हालांकि इनमें से कुछ राज्यसभा से भी सांसद बने हैं, लेकिन हाल ही में बीजेपी की जैसी रणनीति रही है उस हिसाब से पार्टी राज्यसभा सांसदों को भी चुनावी मैदान में उतार सकती है. पार्टी ने अपनी पहली लिस्ट में ऐसा किया भी है. बहरहाल जानते हैं कि मोदी सरकार के किन-किन मंत्रियों को पहली लिस्ट में जगह नहीं मिली है.

नितिन गडकरी
निर्मला सीतारमण
एस. जयशंकर
पीयूष गोयल
धर्मेंद्र प्रधान
प्रह्लाद जोशी
नारायण राणे
गिरिराज सिंह
अश्विनी वैश्णव
राजकुमार सिंह
हरदीप सिंह पुरी
अनुराग ठाकुर
राव इंदरजीत सिंह
अश्विनी चौबे
वीके सिंह
कृष्णपाल
दानवे रावसाहेब दादाराओ
नित्यानंद राय
एसपी सिंह बघेल
शोभा करंदलाजे
दर्शना जरदोष
मीनाक्षी लेखी
सोम प्रकाश
रामेश्वर तेली
अन्नपूर्णा देवी
ए नारायणस्वामी
अजय भट्ट
भगवंत खूबा
कपिल मोरेश्वर पाटिल
प्रतिमा भौमिक
सुभाष सरकार
भगवत किशनराव कराड
राजकुमार रंजन सिंह
भारती पंवार
बिश्वेश्वर टूडू
एम. महेंद्र भाई
जॉन बरला
एल मुरुगन

Categorized in: