मारुति सुजुकी की 4th जनरेशन स्विफ्ट को डीलर्स के पास पहुंचने लगी है। इस पॉपुलर हैचबैक को जापान के ग्राहक अब खरीद पाएंगे। इससे इसके भारतीय बाजार में एंट्री का रास्ता भी साफ हो गया है। माना जा रहा है कि जापान में लॉन्च किया गया मॉडल ही भारतीय बाजार में एंट्री कर सकता है। इसमें सिर्फ भारतीय कंडीशन के हिसाब से कुछ बदलाव किए जा सकत हैं। न्यू जनरेशन स्विफ्ट के फाइनल प्रोडक्शन की फोटो भी सामने आ गई है। ऐसे में आप इसे खरीदने का प्लान अभी से बना रहे हैं तब हम आपको इसके एक्सटीरियर और इंटीरियर के फोटोज दिखा रहे हैं।

सुजुकी 4th जनरेशन स्विफ्ट के बिग फीचर्स की बात करें तो इसमें नए हेडलैंप, LED DRLs और फॉग लैंप हाउसिंग शामिल हैं। जबकि फ्रंट ग्रिल का डिजाइन लगभग पुराने जैसा ही है। इसमें स्पोर्टी लुक और फील के लिए नए डिजाइन एलिमेंट को जरूर शामिल किया गया है।

साइड प्रोफाइल की बात करें तो इसमें नई कैरेक्टर लाइन शामिल हैं जो हेडलैंप और टेल लैंप को जोड़ती है। इसमें अब रियर स्टैंडर्ड डोर हैंडल शामिल हैं। मौजूदा मॉडल में पीछे के दरवाजे के हैंडल सी-पिलर पर लगे होते हैं।

स्विफ्ट के अपडेटेड वर्जन के साथ कंपनी नए एलॉय व्हील ऑफर कर रही है। इसकी दूसरी खूबियों में ब्लैक कलर के पिलर्स और बॉडी कलर्स के डोर हैंडल पहले की तरह ही हैं। पीछे की तरफ फ्रेश टेल लैंप मिलते हैं।

बात करें स्विफ्ट के इंटीरियर की तो इसके डैशबोर्ड, सेंटर कंसोल और AC वेंट में चेंजेस के साथ इंटीरियर को एक फ्रेश लुक और एक्सपीरियंस मिलता है। इसमें 9-इंच का फ्री-स्टैंडिंग टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलता है।

यह वायरलेस एंड्रॉइड ऑटो और एपल कारप्ले को सपोर्ट करता है। इसमें एक नया ऑटो क्लाइमेट कंट्रोल पैनल भी है, जो बलेनो से लिया गया है। कुल मिलाकर ये अपने मौजूदा मॉडल से ज्यादा प्रीमियम नजर आती है।

न्यू जनरेशन स्विप्ट में नया 1.2-लीटर, 3-सिलेंडर पेट्रोल इंजन दिया है। इसमें 48V सेल्फ-चार्जिंग हाइब्रिड (मजबूत हाइब्रिड) सेटअप होगा। यह अधिक टॉर्क देगा। वहीं, इसकी माइलेज भी लगभग 25 किलोमीटर प्रति लीटर हो सकता है।

JDM-स्पेक नई स्विफ्ट लेटेस्ट सुजुकी कनेक्ट टेलीमैटिक्स और एक EPB (इलेक्ट्रिक पार्किंग ब्रेक) के साथ भी आएगी। उम्मीद है कि नई स्विफ्ट में मोनोटोन और डुअल-टोन शेड्स कलर ऑप्शन मिलेंगे।

 

Categorized in: