ट्रैक्टर से खेत जोतने गया था पुत्र, मृत दंपती पोता को खाना खिलाकर गए थे खेत
रोपा उखाड़ने के लिए खेत में पम्प से पानी चालू करते समय हुआ दर्दनाक हादसा
अंबिकापुर। गांधीनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम मुड़ेसा में बिजली करंट की चपेट में आने से पति-पत्नी की दर्दनाक मौत हो गई। घटना के समय घर में परिवार का कोई भी सदस्य नहीं था। मंगलवार को हुई भीषण बारिश के थमने के बाद शाम को करीब 4 बजे जब मृत दंपती का पुत्र घर आया, तो उसके माता-पिता नजर नहीं आए। वह अपने पिता और मां को आवाज लगाते घर से लगे खेत की ओर गया, तो दोनों अचेत अवस्था में पड़े थे। पिता के हाथ में बिजली का तार लिपटे देखकर वह शोर मचाया, तो आसपास के लोग और चाचा पहुंचे। उन्होंने घरेलू बिजली कनेक्शन से लगे तार को पृथक किया, नहीं तो जमीन गीला होने के कारण करंट की चपेट में और लोग भी आ सकते थे। स्वजन इनके पास पहुंचे, लेकिन इनकी सांस थम चुकी थी। घटना से गांव में शोक का माहौल है।
जानकारी के मुताबिक गांधीनगर थाना क्षेत्र के ग्राम मुड़ेसा, आवाराडुगु निवासी करीमन पिता जागर साय 56 वर्ष, अपनी पत्नी दिलकुंवर के साथ मंगलवार को दोपहर के समय खेत में धान का बीड़ा उखाड़ने के लिए गया था। दो दिन से कड़ी धूप और बारिश नहीं होने के कारण जमीन सूखा था, ऐसे में वह खेत में नमी लाने के लिए पम्प का तार घरेलू बिजली कनेक्शन से जोड़कर पानी चालू किया था, इसी दौरान करंट की चपेट में आ गया, कुछ फासले में मौजूद पत्नी दिलकुंवर जब अपने पति की ओर दौड़ी तो पानी में प्रवाहित करंट के चपेट में आकर पानी में गिर गई। इसके बाद दोनों उसी हाल में काफी देर तक पड़े रह गए, जिससे आसपास के लोग और रिश्तेदार अनजान थे। मृतक का पुत्र अजय सिंह ट्रैक्टर चलाता है, जो घटना के समय टै्रक्टर लेकर गांव में ही किसी व्यक्ति का खेत जोतने के लिए गया था। मंगलवार को दोपहर बाद अचानक मौसम बदलने और भीषण बारिश होने पर वह खेत की जोताई बंद कर दिया था। बारिश कम होने के बाद वह घर आया, तो माता-पिता नहीं थे। जब वह घर के पास स्थित खेत की ओर गया तो दोनों को अचेत अवस्था में पड़े देख उसके होश उड़ गए। स्वजन ने घटना की जानकारी गांधीनगर थाने में दी, जिस पर मौके पर पुलिस पहुंची। देर शाम होने के कारण शव को स्वजन अपने घर में ही रखे थे। बुधवार को पुलिस ने मृतकों के शव को पोस्टमार्टम कराने के बाद स्वजन को सौंप दिया है। मामले में मर्ग कायम करके पुलिस अग्रिम जांच कार्रवाई कर रही है।
आंगनबाड़ी से आया पोता खेलने चले गया था
घटना के पूर्व का दर्दनाक पहलू यह है कि दोपहर करीब एक बजे मृत दंपती का पोता अर्पित 5 वर्ष, आंगनबाड़ी से पढ़ाई करके घर आया था, जिसे वे खाना खिलाए और पुन: खेत की ओर

Categorized in: