Tata Punch Rival- Hyundai Exter: भारत में छोटी/मिनी एसयूवी लोकप्रियता हासिल कर रही हैं. फिलहाल, माइक्रो एसयूवी सेगमेंट में टाटा पंच का दबदबा है लेकिन अब इसे जिसे अब हुंडई एक्सटर से टक्कर मिलने जा रही है. हुंडई मोटर इंडिया अपनी एक्सटर माइक्रो एसयूवी को आज (10 जुलाई, 2023) लॉन्च करने वाली है. यह भारत में दक्षिण कोरियाई वाहन निर्माता की ओर से सबसे छोटी और सबसे किफायती एसयूवी होगी.

हुंडई ने पुष्टि की है कि इसे 1.2 लीटर पेट्रोल इंजन के साथ लाया जाएगा. इसी इंजन के साथ सीएनजी किट भी ऑफर की जाएगी. इसमें 5-स्पीड मैनुअल और एएमटी गियरबॉक्स, दोनों का ऑप्शन होगा. लेकिन, सीएनजी वेरिएंट्स में सिर्फ मैनुअल ट्रांसमिशन ही मिलेगी. पेट्रोल पर यह इंजन 83bhp और 114Nm का आउटपुट देगा.

पंच की तुलना में हुंडई एक्सटर थोड़ी लंबी, ऊंची और ज्यादा स्पेशियस होगी. इसकी लंबाई 3800-3900 मिमी, ऊंचाई 1631 मिमी और व्हीलबेस 2450 मिमी होगा. वहीं, पंच 3700 मिमी लंबी, 1690 मिमी चौड़ी, 1595 मिमी ऊंची और 2435 मिमी व्हीलबेस के साथ आती है.

नई Hyundai Exter अपने सेगमेंट की पहली कार होगी, जिसमें डुअल कैमरा के साथ डैशकैम और इलेक्ट्रिक सनरूफ मिलेगी. इसमें 6 एयरबैग स्टैंडर्ड मिलेंगे. साथ ही इसमें इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल, ट्रैक्शन कंट्रोल, आइसोफिक्स, हिल होल्ड असिस्ट, 3-पॉइंट सीट बेल्ट, सभी सीटों के लिए सीटबेल्ट रिमाइंडर और टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम जैसे फीचर्स होंगे.

Categorized in: