प्रधानमंत्री उज्जवला योजना के तहत 10 महिलाएं लाभान्वित, स्वच्छता दीदियों को 10 नए ई-रिक्शा का वितरण, 25 लोगों को मिला नवीन आयुष्मान कार्ड

अंबिकापुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा केंद्र सरकार की प्रमुख योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने एवं इन योजनाओं से वंचितों को लाभान्वित करने के उद्देश्य से विकसित भारत संकल्प यात्रा की शुरूआत की गई है। जिले में ग्रामीण क्षेत्रों में यात्रा के सफल आयोजन पश्चात शुक्रवार को शहरी क्षेत्र में संकल्प यात्रा की शुरुआत हुई।

अंबिकापुर के अटल आवास वार्ड नम्बर 04 में वार्ड क्रमांक 1 से 5 एवं 7 से 10  तक के लोगों हेतु शिविर का आयोजन हुआ। शिविर में अंबिकापुर व लुण्ड्रा विधायक, कलेक्टर विलास भोस्कर, नगर निगम आयुक्त अभिषेक कुमार सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में योजनाओं से संबंधित हितग्राही उपस्थित थे। शिविर में मोदी की गारंटी वाली गाड़ी के द्वारा आमजनों को जनहितैषी योजनाओं की जानकारी दी गई। इस दौरान विभिन्न विभागों से संबंधित स्टॉल भी लगाए गए हैं। अतिथियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में कंेद्र सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं का लाभ लेने लोगों को प्रेरित किया। शिविर में योजनाओं से वंचित लोगों से आवेदन लेकर निराकरण की भी प्रक्रिया की जा रही है। कलेक्टर ने शिविर में उपस्थित लोगों को योजनाओं का लाभ लेने हेतु प्रोत्साहित करते हुए कहा कि शिविर में सभी को विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत केंद्र सरकार की विभिन्न हितग्राहीमूलक योजनाओं का लाभ देने जिला प्रशासन की टीम उपस्थित है। सभी विभागों के स्टॉल लगाकर आवेदन लिए जा रहे हैं, नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच की भी सुविधा उपलब्ध है। उन्होंने इसका लाभ लेने एवं आपने आस-पास के लोगों को भी प्रेरित करने कहा। इस मौके पर प्रधानमंत्री उज्जवला योजना के तहत 10 महिलाओं को योजना का लाभ देते हुए गैस चूल्हा वितरण किया गया। स्वच्छता दीदियों को भी 10 नए ई-रिक्शा का वितरण किया गया। 25 लोगों को नवीन आयुष्मान कार्ड का वितरण किया गया। शिविर में मौजूद लोगों को विकसित भारत बनाने में योगदान देने का संकल्प भी दिलाया गया।

शहरी क्षेत्रों में पहुचेंगे एलईडी वाहन
ग्राम पंचायतों में शिविर समाप्त होने के बाद अब शहरी क्षेत्रों में एलईडी वाहन के द्वारा लोगों को योजनाओं की जानकारी प्रदान की जाएगी। रूटचार्ट के अनुसार विभिन्न वार्डों में शिविर आयोजित होंगे, जहां लोगों को जनहितैषी योजनाओं से लाभान्वित किया जाएगा। 19 जनवरी को सुबह अटल आवास वार्ड नंबर 04 में नगर के वार्ड क्रमांक 1 से 5 एवं 7 से 10 तक के लोगों हेतु तथा दोपहर में खालापारा पंचानन वार्ड 06 में वार्ड नंबर 06, वार्ड नं 16 से 23 एवं 27 में शिविर हुआ। 20 जनवरी को सुबह नमनाकला पानी टंकी झंझटपारा वार्ड नं 13 में वार्ड क्रमांक 13, 14, 24, 25, 31, 32, 48 के लोगों हेतु एवं दोपहर को सियान सदन वार्ड नं 12 में वार्ड नंबर 11, 12, 15, 26, 27, 33, 47 के लोगों के लिए शिविर आयोजित होंगे। 21 जनवरी को सुबह बरेजपारा कम्युनिटी हॉल में वार्ड नं 34 से 39, वार्ड नंबर 42 से 46 तक के लोगों के लिए शिविर आयोजित होंगे।

Categorized in: