Social  Media का उपयोग करने के लिए आपका कम से कम 18 वर्ष का होना अनिवार्य है। आप सोशल मीडिया पर किसी भी तरह के अपत्तिजनक पोस्ट, रिकोर्डिंग, फोटो upload नहीं कर सकते है। अगर आपके द्वारा कोई post किया गया है जिसको लेकर आपको हटाने के आदेश दिए गए है तो वह आपको 24 घंटे के भीतर हटाने होंगे। IT Act की धारा 66 ए पूरी तरह से सोशल मीडिया पर केंद्रित है और इसे नियंत्रित करती है। देश की शांति भंग करने के उद्देश्य से की गई भ्रमिक पोस्ट नहीं करने के आदेश है, ऐसा करने पर जेल भी हो सकती है।किसी महिलाएं के खिलाफ की गई आपत्तिजनक या Sexual पोस्ट करने पर भी आपके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। जो पोस्ट रुमर्स फैलाने का काम करते है उन्हें पर सोशल मीडिया पर पोस्ट करने से रोक है। निजता को मद्देनजर रखते हुए जानकारी को सांझा भी सोशल मीडिया को उपयोग करने का नियम है।

सोशल मीडिया के नुकसान | Disadvantages of Social Media

सोशल मीडिया के फायदे बहुत ज्यादा है वहीं इसके नुकसान भी कम नहीं है। Social Media के आने के बाद से ही लोगों का सोशलाइजेशन कम हो गया है । उनका आमने सामने बात करना ही बंद हो गया है। सोशल मीडिया के उपयोग के चलते लोग अपने परिवार के साथ भी वक्त कम बिता रहे हैं, जिसके चलते रिश्तो में दूरियां पैदा हो रही हैं। वहीं सोशल मीडिया अकाउंट हैक हो जाने का भी खतरा बना रहता है। अगर Account Hack हो जाता है तो किसी व्यक्ति के खाते से पैसे और डेटा को आसानी इधर-उधर किया जा सकता है। इसके चलते लोगों की निजता पर भी बन आती है। सोशल मीडिया की मदद से Fake News का भी आदान-प्रदान बहुत आसानी से हो रहा है।

यह एक सोशल मीडिया का सबसे बड़ा नुकसान है क्योंकि फेक न्यूज़ फैलाने के चलते लोगों की जिंदगी खराब हो जाती है। लोग अपने अनुसार न्यूज़ को मॉडिफाई कर सोशल मीडिया पर छोटे पोस्ट बनाकर वायरल कर देते हैं। वहीं Cyber bulling भी सोशल मीडिया का एक बहुत बड़ा नुकसान है। बीते कई सालों से साइबरबुलीइंग का शिकार विशेष रूप से बच्चे हो रहे हैं। फेक अकाउंट बनाकर दूसरे व्यक्ति को धमकाना सोशल मीडिया के जरिए आसानी से हो पा रहा है। इस साइबर बुलिंग के चलते लोग आत्महत्या तक कर लेते हैं जो कि समाज के लिए एक बहुत ही खतरनाक स्थिति पैदा करता है। सोशल मीडिया आज के समय में एक लत भी बन गई है जिसको छुड़ाना बहुत मुश्किल हो जाता है।

READ  Debit Card ke Bina ATM se Paise Kaise Nikale | ATM पर UPI QR code से पैसे कैसे निकालें

हर समय सोशल मीडिया पर एक्टिव रहने के चलते इसका असर स्वास्थ्य पर भी पड़ रहा है। लोगों की Physical और Mental Health दोनों ही सोशल मीडिया के चलते प्रभावित हो रही है। सोशल मीडिया की वजह से लोगों का ज्यादा से ज्यादा समय बर्बाद होता है। पूरे वक्त सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक्टिव रहने के चलते हैं बाकी के अन्य कामों पर हम ध्यान नहीं दे पाते हैं, जिसके चलते समय की बर्बादी तो होती है बल्कि हम अपने कार्य को पूरी एफिशिएंसी से भी नहीं कर पाते हैं।

सोशल मीडिया का बच्चों पर प्रभाव | Effect of Social Media on Children

सोशल मीडिया का उपयोग आज के दौर में तेजी से फैल रहा है इसमें कोई शक नहीं है। ‌ Social Media का इस्तेमाल ना सिर्फ एडल्ट बल्कि आज के टाइम में बच्चे भी बहुत कर रहे हैं। सोशल मीडिया के कारण बच्चों का इसका नुकसान भी होता है। एक रिसर्च के मुताबिक सोशल मीडिया के चलते बच्चों का Mental Health खराब होता है। इसके साथ ही बच्चों में सोशल मीडिया डिप्रेशन और साइबर बुलिंग भी होती है। सोशल मीडिया के उपयोग के चलते बच्चे की नींद में भी कमी देखने को मिलती है। जो बच्चे देर रात तक सोशल मीडिया का इस्तेमाल करते हैं उनकी नींद पूरी नहीं हो पाती है क्योंकि उन्हें सुबह स्कूल भी जाना होता है। सोशल मीडिया के उपयोग के चलते बच्चों की पढ़ाई लिखाई पर भी प्रभाव पड़ता है, उन्हें Concentrated करने में काफी दिक्कत होती है। बच्चों में Internet की लत अधिकांश देखने को मिलती है, जिसका असर उनके दिनचर्या पर पड़ता है। बच्चे पूरा समय फोन के साथ ही बिताते हैं, जिसके कारण वह Outdoor Games पर भी ध्यान नहीं देते हैं, जिसके चलते उनकी फिजिकल हेल्थ पर भी काफी असर पड़ता है।

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म | Social Media Platforms

  • फेसबुक (Facebook)
  • यूट्यूब (YouTube)
  • व्हाट्सएप(Whatsapp)
  • इंस्टाग्राम (Instagram)
  • स्नैपचैट (Snapchat)
  •  रेडिट (Reddit)
  • पिनट्रस्ट (Pinterest)
  • ट्विटर (Twitter)
  • लिंक्डइन (LinkedIn)

FAQ’s सोशल मीडिया 2023

Q. सोशल मीडिया प्लेटफार्म फेसबुक कब लॉंच हुआ था?

Ans. 2004

Q. सोशल मीडिया के क्या नुकसान है?

Ans. प्राइवसी का हनन, साइबर बुलिंग, सांप्रादियक नफरत को बढ़ावा, साइबर क्राइम

Q. क्या सोशल मीडिया फायदेमंद है कैसे?

Ans. सोशल मीडिया काफी फायदेमंद है। ये  जानकारी, समाचार, शैक्षिक जानकारी, प्रतिभाशाली युवाओं एक मंच प्रदान करता है।

Categorized in: