अंबिकापुर –  बिलासपुर मार्ग पर ग्राम तारा के समीप देर रात एक सड़क दुर्घटना में दो लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई तेज रफ्तार कार सड़क किनारे खड़े 407  से जा टकराई कार में बैठे दो लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई हादसा इतना भयानक था कि कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई है मृतकों के भी शिनाख्त नहीं हो पाई है

जानकारी के मुताबिक अंबिकापुर से तारा जाने के दौरान ग्राम  गुमगा  के समीप हुआ सड़क हादसा , कार में सवार यात्री ग्राम तारा के बताए जा रहे हैं सड़क हादसे में 2 लोगों की घटनास्थल पर मौत हो गई है वहीं घायल दो अन्य लोगों को उदयपुर सीएसपी में उपचार हेतु भर्ती कराया गया । सभी तारा ग्राम के निवासी बताए जा रहें है उदयपुर पुलिस मौके पर मौजूद  है ।

Categorized in: