गिरजा ठाकुर
अंबिकापुर। महिला उत्पीड़न के मामले में सरगुजा पुलिस ने एक व्यक्ति को मुंबई से गिरफ्तार किया है। आरोपित अंबिकापुर की एक महिला को अश्लील वीडियो भेज कर परेशान कर रहा था। पुलिस ने आरोपित के विरूद्ध कार्रवाई उसे जेल भेज दिया है।
जानकारी के अनुसार एक महिला मणिपुर चौकी में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि एक अज्ञात व्यक्ति उसका अश्लील वीडियो बनाकर मोबाइल पर भेजा, इसके बाद कई नंबरों से फोन कर परेशान कर रहा है। वीडियो वायरल करने की धमकी देकर रुपये की मांग कर रहा है। रिपोर्ट पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ अपराध दर्ज कर विवचना में लिया। महिला उत्पीड़न के मामले में एसपी भावना गुप्ता द्वारा तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए गए। सायबर सेल की मदद से पुलिस ने मोबाइल लोकेशन के बाधार पर पुलिस ने आरोपी शिवम जायसवाल उर्फ सोनू निवासी भोईवाडा मुम्बई (महाराष्ट्र) की घेराबंदी कर हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ के दौरान आरोपित ने घटना स्वीकार किया, जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट दादर मुम्बई से ट्रान्जिट रिमाण्ड पर प्राप्त कर अंबिकापुर लाकर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा है। कार्रवाई में चौकी प्रभारी मणीपुर सरफराज फिरदौसी, सहायक उप निरीक्षक अभिषेक पांडेय, आरक्षक शाहबाज अंसारी, मकरध्वज सिंह, साइबर सेल से सुयश पैकरा शामिल रहे।

Categorized in: