अंबिकापुर। लज्जा भंग करने की नीयत से घर में घुसकर छेड़छाड़ करने के मामले में धौरपुर थाना पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, वहीं सीतापुर पुलिस ने दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजने में सफलता हासिल की है।  
पुलिस ने बताया थाना क्षेत्र की प्रार्थिया 11 फरवरी की रात अपने बच्चों के साथ घर में सो रही थी। देर रात बर्तन गिरने की आवाज सुनकर उठी तो जान-पहचान का व्यक्ति रामप्रसाद पिता नैहर साय कमरे में खड़ा था। जब उसने देर रात घर में घुसने का कारण पूछा तो आरोपी रामप्रसाद हल्ला करने से मना करते हुए बुरी नीयत से उसका हाथ-बांह पकड़कर छेड़छाड़ करने लगा। हल्ला करने पर बच्चे एवं परिवार के अन्य सदस्य जग गए और रामप्रसाद मौके से दरवाजा खोलकर भाग गया। घटना के बारे में वह अपने पति व अन्य को बताई थी। रिपोर्ट पर थाना धौरपुर में आरोपी के विरुद्ध धारा 456, 354 भादवि का अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया गया था। आरोपी रामप्रसाद पिता नैहर साय 24 वर्ष निवासी बिलम्हा दर्रीपारा, धौरपुर को पुलिस ने घेराबंदी करके पकड़ा और न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया है। कार्रवाई में थाना धौरपुर से आरक्षक अरविन्द पैकरा, मुनेश्वर पन्ना शामिल रहे।

महिला से नर्सरी में दुष्कर्म, आरोपी चंद घंटे में गिरफ्तार

सीतापुर थाना पुलिस ने दुष्कर्म के आरोपी को चंद घंटे में गिरफ्तार कर लिया। प्रार्थिया ने थाना सीतापुर में रिपोर्ट दर्ज कराया था कि वह अपने निजी कार्य से राधापुर सोसायटी गई थी। यहां परिचित राजू बेक मिला, जो घर छोड़ने की बात कहकर अपने मोटरसाइकिल से उसे बनेया नर्सरी ले गया और जबरन दुष्कर्म करने के बाद राधापुर बैरियर के पास छोड़कर भाग गया। रिपोर्ट पर थाना सीतापुर में धारा 376 का केस पुलिस ने पंजीबद्ध किया था। आरोपी के तलाश में लगी पुलिस आरोपी राजू बेक पिता मोहर साय 35 वर्ष निवासी राधापुर, तेंदुपारा थाना सीतापुर को घेराबंदी करके पकड़ी। पूछताछ के बाद आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया है। कार्रवाई में महिला आरक्षक लक्षमनिया टोप्पो, आरक्षक पंकज देवांगन, संजय एक्का, अशोक खेस, सैनिक रमेश विश्वकर्मा शामिल रहे।

Categorized in: