टीवीएस मोटर कंपनी (TVS Motor Company) के लिए सबसे ज्यादा बिकने वाला मॉडल जुपिटर स्कूटर है। अब कंपनी ने इस पॉपुलर स्कूटर का नया स्मार्ट वैरिएंट लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने लंबे इंतजार के बाद जुपिटर 125 स्मार्ट कनेक्ट लॉन्च किया है। ये सेगमेंट के कई लीडिंग टेक फीचर्स के साथ आएगा। यह स्कूटर एलिगेंट रेड और मैट कॉपर ब्रोन्ज जैसे दो नए कलर ऑप्शन में मिलेगा। इसकी एक्स शोरूम कीमत 96,855 रुपए है। ये होंडा एक्टिवा स्कूटर के लिए कड़ी चुनौती पेश कर सकता है।

दैनिक छत्तीसगढ़ फ्रंटलाइन अख़बार के FACEBOOK GROUP से जुड़ने के लिए LINK पर क्लिक कीजिए 

https://m.me/ch/AbZE8z1PFso6LQdW/

दैनिक छत्तीसगढ़ फ्रंटलाइन अख़बार के FACEBOOK PAGE से जुड़ने के लिए LINK पर क्लिक कीजिए 

https://m.me/ch/AbZE8z1PFso6LQdW/

टीवीएस मोटर कंपनी में कॉर्पोरेट ब्रैंड एंड डीलर ट्रांसफोर्मेशन, कम्यूटर्स के वाइस प्रेजिडेंट अनिरुद्ध हलदर का कहना है कि आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में टेक्नोलॉजी से कनेक्ट रहना ज्यादा फायदेमंद है। टीवीएस जुपिटर 125 SmartXonnect को इन्ही जरूरतों के साथ डिजाइन किया गया है। उन्होंने ग्राहकों के लिए कहा कि कनेक्ट रहिए और फायदे में रहिए।

जुपिटर 125 स्मार्ट कनेक्ट के फीचर्स
जुपिटर 125 स्मार्ट कनेक्ट के फीचर्स की बात करें तो इसमें ब्लूटूथ कनेक्टेड TFT डिजिटल क्लस्टर के साथ ही ‘SmartXtalk’ और ‘SmartXtrack’ जैसे फीचर्स दिए हैं। इसमें सुपीरियर राइड एक्सपीरियंस के लिए टीवीएस कनेक्ट मोबाइल एप के जरिए अपने स्मार्टफोन को कनेक्ट करने की सुविधा भी मिलती है। इसमें आप टर्न-बाय-टर्न नैविगेशन, वॉयस असिस्टेंस, कॉल और मैसेज नोटिफिकेशन, सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म्स और फूड-शॉपिंग एप्स के अलर्ट, रियल टाइम स्पोर्ट्स स्कोर, वेदर अपडेट और न्यूज अपडेट्स समेत जैसे कई फीचर्स मिलते हैं।

कई सेगमेंट फर्स्ट फीचर्स से लैस
इस स्कूटर में कई सेगमेंट फर्स्ट फीचर्स भी शामिल किए गए हैं। इसमें अब फॉलो-मी हेडलैंप और हजार्ड लाइट्स की सुविधा दी है। इसके साथ ही पीलियन राइडर के बेकरेस्ट भी दिया गया है, जो कि बेहद जरूरी फीचर है। जुपिटर 125 के स्मार्ट कनेक्ट वैरिएंट के जरिए ग्राहकों को अपडेटेड, कनेक्टेड, स्मूद, कन्वीनियंट और सेफ राइडिंग ऑप्शन देने की कोशिश की है।

जुपिटर 125 का इंजन और माइलेज
जुपिटर 125 में नया 124.8cc की सिंगल सिलेंडर, 2 वाल्व, 4-स्ट्रोक, एयर कूल्ड इंजन दिया गया है। ये इंजन 6500 rpm पर 8.04 bhp की मैक्सिमम पावर और 4500 rpm पर 10.5 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। इसका इंजन CVT ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन से लैस है। कंपनी के दावे के मुताबिक ये 50 km/l का माइलेज देती है।

Categorized in: