प्रोमेट ने भारत में अपनी नई स्मार्टवॉच के तौर पर XWatch-B19 Smartwatch को लॉन्च कर दिया है। नई वॉच प्रीमियम डिजाइन के साथ आती है और इसमें 1.9-इंच डिस्प्ले समेत ढेर सारे हेल्थ और फिटनेस फीचर्स का सपोर्ट मिलता है। वॉच में चलते-फिरते कॉलिंग के लिए ब्लूटूथ कॉलिंग की सुविधा भी है। कंपनी ने इस किफायती प्राइस टैग के साथ लॉन्च किया है। चलिए डिटेल में जानते हैं नई वॉच की कीमत और फीचर्स के बारे में सबकुछ…

दैनिक छत्तीसगढ़ फ्रंटलाइन अख़बार के FACEBOOK GROUP से जुड़ने के लिए LINK पर क्लिक कीजिए 

https://m.me/ch/AbZE8z1PFso6LQdW/

दैनिक छत्तीसगढ़ फ्रंटलाइन अख़बार के FACEBOOK PAGE से जुड़ने के लिए LINK पर क्लिक कीजिए 

https://m.me/ch/AbZE8z1PFso6LQdW/

कीमत और उपलब्धता
अमेजन पर Promate XWatch-B19 Smartwatch की कीमत 3,499 रुपये है और कंपनी ने इसे तीन कलर्स- ब्लैक, ब्लू और ग्रेफाइट में लॉन्च किया है। वॉच 12 महीने की वारंटी के साथ आती है।

XWatch-B19 की खासियत
Promate XWatch-B19 में एक रैक्टेंगुलर डिस्प्ले है, जो देखने में प्रीमियम लुक देता है। इसमें 1.9 इंच का टीएफटी एचडी डिस्प्ले है, जो 240*280 पिक्सेल रिजॉल्यूशन के साथ क्रिस्टल-क्लियर विजिबिलिटी सुनिश्चित करता है। XWatch-B19 की खास खूबियों से एक इसकी बैटरी लाइफ है। कंपनी का कहना है कि एक बार चार्ज करने पर यह 15 दिन की लाइफ प्रदान करती है।

वॉच ब्लूटूथ 5.0 तकनीक पर काम करती है और इसमें चलते-फिरते बातें करने के लिए हैंड्स-फ्री ब्लूटूथ कॉलिंग का सपोर्ट मिलता है। वॉच एंड्रॉयड और आईओएस दोनों डिवाइसेस के साथ काम कर सकती है। फोन से सिंक हो जाने के बाद, XWatch-S19 यूजर को सीधे अपनी कलाई से नोटिफिकेशन, कॉल और मैसेज तक पहुंचने की अनुमति देता है। स्मार्टवॉच में सिरी और गूगल असिस्टेंट दोनों के लिए वॉयस असिस्टेंट का सपोर्ट मिलता है।

हेल्थ और फिटनेस लवर्स के लिए, प्रोमेट XWatch-B19 में 30 से ज्यादा स्पोर्ट्स मोड को सपोर्ट मिलता है। स्मार्टवॉच ढेर सारी हेल्थ और फिटनेस ट्रैकिंग फीचर्स का भी सपोर्ट करती है, जिसमें डायनामिक हार्ट रेट मॉनिटरिंग और स्लीप ट्रैकिंग समेत कई अन्य फीचर्स शामिल हैं।

XWatch-B19 के कंपैनियम XWatch ऐप के जरिए, यूजर्स अपने हेल्थ डेटा को आसानी से ट्रैक कर सकते हैं। यह ऐप यूजर्स को फिटनेस टारगेट निर्धारित करने, प्रोग्रेस ट्रैक करने, दोस्तों के साथ इसे शेयर करने करने की अनुमति देता है। ऐप को गूगल प्ले स्टोर और ऐप्पल स्टोर से डाउनलोड किया जा सकता है। स्मार्टवॉच IP67 डस्ट और वॉटर-रेसिस्टेंट रेटिंग के साथ आती है और इसमें 100 से ज्यादा वॉचफेस का सपोर्ट मिलता है।

Categorized in: