छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव में हार के बाद कांग्रेसी हवा का मिजाज बदलने लगा है लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस पार्टी ने प्रभारी को बदल दिया है। छत्तीसगढ़ में हार के बाद प्रदेश की प्रभारी कुमारी शैलजा की जगह सचिन पायलट को मौका दिया है। अब छत्तीसगढ़ पायलट के हाथों में आ गया है। इसके अलावा चरण दास महंत को नेता प्रतिपक्ष बना दिया गया है वहीं प्रदेश कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष के रूप में दीपक बैज को यथावत बने रहने दिया गया। जो दीपक खुद विधानसभा सभा चुनाव हर गए है   लेकिन ऐसा माना जा रहा था कि भूपेश बघेल को पार्टी राष्ट्रीय स्तर पर जल्द से जल्द कोई बड़ी जिम्मेदारी देगी लेकिन अब तक नहीं हुआ है। अब ऐसा लग रहा है कि कांग्रेस हाईकमान का भूपेश से भरोसा उठ गया है और  कांग्रेस  हाईकमान भूपेश को छत्तीसगढ़ में किसी भी तरह के नैतृत्व का मौका नहीं देने वाली है

छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव में हार के बाद भी प्रदेश के पूर्व उपमुख्यमंत्री टीएस बाबा को कांग्रेस पार्टी ने लोकसभा चुनाव के लिए घोषणा पत्र समिति में शामिल किया है। कांग्रेस पार्टी ने टीएस बाबा को शामिल ही नहीं किया है बल्कि बड़ी जिम्मेदारी भी दी है। हालांकि साल 2023 के चुनाव से पहले हलचल यह भी थी कि प्रदेश में अगर दोबारा कांग्रेस पार्टी की सरकार बनती तो छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री के रूप में टीएस बाबा को मौका भी मिल सकता था। लेकिन प्रदेश में कांग्रेस सत्ता वापसी करने में नाकामयाब रही है। वही टीएस बाबा अपना ही चुनाव हार गए। लेकिन हार के बाद भी टीएस बाबा को बड़ी‌ जिम्मेदारी मिली है जिससे की  पार्टी मेंउनका  कद बढ़ गया है।

Categorized in: