वेद प्रकाश मिश्र
बिश्रामपुर। शादी की खुशियां उस समय गम में बदल गई जब विदाई के बाद वापस लौट रहे बारातियों से भरी बोलेरो वाहन को कलंकर ट्रक चालक ने जबरदस्त टक्कर मार दिया। दुर्घटना में बोलेरो सवार 4 बारातियों की मौत हो गई जबकि करीब आधा दर्जन बाराती घायल हो गए हैं। जानकारी के अनुसार रघुनाथनगर थाना क्षेत्र के ग्राम केसारी निवासी दूल्हा लखन पिता मुन्ना की बारात मंगलवार को लटोरी चौकी क्षेत्र के ग्राम पंचायत महेशपुर आई थी।
शादी का रस्म पूरा होने के बाद बुधवार को बारात की विदाई कर दी गई थी। तभी बाराती बोलेरो वाहन क्रमांक यूपी 64 एपी 0501को अंबिकापुर-बनारस मुख्य मार्ग पर यूपी के राबर्ट्सगंज से उड़ीसा जा रहे ब्लंकर ट्रक क्रमांक यूपी 64 एटी 3470 के चालक ने तेज व लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाते हुए भटगांव थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत सोनगरा में शिव मंदिर के समीप विपरीत दिशा से बारातियों से भरी बोलेरो को जबरदस्त टक्कर मार दिया। दुर्घटना में बोलेरो सवार ग्राम खोंड निवासी जवाहर अगरिया, सरना निवासी सुखन को गंभीर हालत में एंबुलेंस के मदद से अंबिकापुर अस्पताल में ले जाकर भर्ती कराया गया है जबकि दुर्घटना में ग्राम गुडरु निवासी लक्षणधारी अगरिया, केसारी निवासी रामनारायण अगरिया पिता जिरोधन के अलावे ग्राम चरचरी निवासी दो नाबालिग लड़की क्रमशः हृदयलाल की 17 वर्षीय पुत्री व मघना की 16 वर्षीय पुत्री के मौत होने की बात कही जा रही है। दुर्घटना में बाराती बोलेरो वाहन के सामने का हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है। सूचना पर भटगांव पुलिस तत्काल मौके पर पहुंचकर घायलों को अस्पताल भिजवाकर कलंकर वाहन को जब्त कर चालक के खिलाफ विवेचना शुरू कर दी है।

Categorized in: