रेनॉल्ट निसान ऑटोमोटिव प्राइवेट लिमिटेड (Renault Nissan Automotive Pvt Ltd – RNAIPL) ने घोषणा की है कि उसने चेन्नई स्थित अपने मैन्युफैक्चरिंग प्लांट में 25 लाख कारों का निर्माण किया है। हर साल औसतन 1.92 लाख से अधिक रेनो और निसान कारों का उत्पादन किया गया है, जो हर तीन मिनट में उत्पादित एक कार के बराबर है। संचालन शुरू होने के बाद से प्लांट द्वारा कुल मिलाकर रेनॉल्ट और निसान की कारों के 20 मॉडल का निर्माण किया गया है।

1.15 लाख वाहनों का निर्यात 

यह मैन्युफैक्चरिंग प्लांट ओरागडम चेन्नई में स्थित है। इस प्लांट ने न केवल भारतीय बाजार के लिए वाहनों का उत्पादन किया है, बल्कि चेन्नई के कामराजार बंदरगाह से 1.15 लाख वाहनों का निर्यात भी किया गया है। इन व्हीकल्स को 108 से अधिक डेस्टिनेशनों पर निर्यात किया जाता है, जिसमें मिडिल इस्ट देशों, यूरोप, लैटिन अमेरिका, न्यूजीलैंड, ऑस्ट्रेलिया, दक्षिण-पूर्व एशिया, सार्क देशों और उप-सहारा अफ्रीका के बाजार शामिल हैं।

भारत में ₹5,300 करोड़ के निवेश की घोषणा

इस साल की शुरुआत में रेनो-निसान अलायंस ने नए उत्पादों और टेक्नोलॉजी के लिए भारत में ₹5,300 करोड़ के निवेश की घोषणा की है। अलायंस के फ्यूचर प्लान में दो फुल इलेक्ट्रिक वाहनों समेत 6 नए वाहनों का उत्पादन शामिल है। रेनॉल्ट इंडिया के सीईओ और एमडी वेंकटराम मामिलापल्ले ने कहा कि रेनॉल्ट निसान ऑटोमोटिव इंडिया प्राइवेट लिमिटेड द्वारा हासिल की गई 2.5 मिलियन कारों के मैन्युफैक्चरिंग माइलस्टोन का हिस्सा बनना बेहद खुशी की बात है। हम अपनी प्रिय टीम, सम्मानित पार्टनर्स और ग्राहकों की हार्दिक सराहना करते हैं, जिनका समर्थन इस महत्वपूर्ण माइलस्टोन को पूरा करने में सहायक रहा।

Categorized in: