रायपुर/शहडोल। मध्यप्रदेश में रफ्तार का कहर थम नहीं रहा है। तेज रफ्ब्रेतार वाहनों के अनियंत्रित होने से रोज रोज सड़क हादसे हो रहे हैं। ताजा मामला प्रदेश के शहडोल जिले का है जहां भीषण सड़क हादसे में तीन महिलाओं की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई 4 लोग गंभीर रूप से घायल है। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सभी मृतक छत्तीसगढ़ के रहने वाले थे। दरअसल घटना शहडोल जिले के ब्यौहारी थाना क्षेत्र के जोरा की है। अयोध्या दर्शन कर लौट रहे परिवार का वाहन पेड़ से टकरा गया। इस हादसे में तीन महिलाओं की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई है। चार लोगों की हालत गंभीर है। गंभीर लोगों को उपचार के लिए सिविल अस्पताल ब्यौहारी के डॉक्टरों ने मेडिकल कॉलेज शहडोल रेफर कर दिया है। मृतकों में गायत्री कवर 55, मालती पटेल 50 एवं इंदिरा बाई शामिल है। सभी छत्तीसगढ़ की रहने वाली और अयोध्या दर्शन कर लौट रहीं थीं। बताया जाता है कि तूफान वाहन में कुल 20 लोग सवार थे।

वहीं दूसरी घटना मे दंपति की दर्दनाक मौत हो गई स्कूटी पर सवार नव दंपति अपनी मौसी के घर से निकालकर कोहका अपने घर जा रहे थे की दुर्ग की ओर जाने वाले ओवर ब्रिज नाला के समीप पावर हाउस ओवर ब्रिज के पास आईटीआई के पहले रायपुर से दुर्ग की ओर जा रही है ट्रक ने स्कूटी सवार को पीछे से ठोकर मार कर कुचल दिया और भाग खड़ा हुआ।

कोहका निवासी मुकेश कुर्रे 28 साल एवं उसकी धर्मपत्नी कमलेश्वरी कुरें 26 साल की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई नवदम्पत्ति की 2 महीने पहले ही विवाह हुआ था घटनास्थल खुर्सीपार थाना क्षेत्र का बताया जाता है।

Categorized in: