मई 2023 में सेडान सेगमेंट की बिक्री YoY और MoM दोनों आधार पर कम रही। मई 2023 में सेडान कारों की कुल बिक्री 31,540 यूनिट्स रही, जो मई 2022 में बेची गई 33,201 यूनिट्स की तुलना में 5 प्रतिशत कम है। वहीं, अप्रैल 2023 में बेची गई 31,953 यूनिट्स की तुलना में 1.29 प्रतिशत कम है। लेकिन, इसके बावजूद भी मारुति सुजुकी डिजायर पिछले महीने भारत में सबसे ज्यादा बिकने वाली सेडान कार थी। हुंडई की नई वरना और होंडा की सिटी भी इसे नंबर-1 पोजिशन से हटाने में नाकाम रही। इस कार के पास सेडान सेगमेंट में 35.88 प्रतिशत बाजार हिस्सेदारी है।

टॉप-10 सेडान में मारुति डिजायर नंबर-1

टॉप-10 सेडान में मारुति सुजुकी डिजायर पिछले महीने देश में सबसे अधिक बिकने वाली सेडान थी। हालांकि, इसमें साल-दर-साल गिरावट देखी गई है। मई 2023 में इसकी 11,315 यूनिट्स सेल हुई, जो मई 2022 में बेची गई 11,603 यूनिट्स की तुलना में 2.48 प्रतिशत कम थी। अप्रैल 2023 में बेची गई 10,132 यूनिट्स की तुलना में MoM की बिक्री में 11.68 प्रतिशत का सुधार हुआ। इसकी बाजार हिस्सेदारी 31.71 प्रतिशत MoM से बढ़कर 35.88 प्रतिशत हो गई।

हुंडई ऑरा सेडान नंबर-2 पर

पिछले महीने बेची गई 4,707 यूनिट्स के साथ हुंडई ऑरा सेडान नंबर-2 पर थी, जो मई 2022 में बेची गई 3,311 यूनिट्स से 41.16 प्रतिशत अधिक थी। अप्रैल 2023 में बेची गई 5,085 यूनिट्स की तुलना में MoM की बिक्री में 7.43 प्रतिशत की गिरावट आई।

हुंडई वरना की बिक्री में 147.78% की YoY वृद्धि

हुंडई ऑरा के बाद हुंडई वरना ने भी 147.78 प्रतिशत की YoY वृद्धि दर्ज की है, लेकिन MoM बिक्री में 7.85 प्रतिशत की गिरावट के साथ मई 2023 में इसकी 3,687 यूनिट्स की बिक्री हुई। मई 2022 में इसकी 1,488 यूनिट्स की बिक्री हुई थी और अप्रैल 2023 में 4,001 यूनिट्स की बिक्री हुई थी। वरना के पास वर्तमान में इस सेगमेंट में 11.69 प्रतिशत की हिस्सेदारी है।

होंडा अमेज और टाटा टिगोर की बिक्री घटी

होंडा अमेज (Amaze) और टाटा टिगोर (Tigor) सेडान ने मई 2023 में क्रमशः 3,128 यूनिट्स और 2,701 यूनिट्स के साथ YoY और MoM की बिक्री में गिरावट दर्ज की है।

स्कोडा स्लाविया और फॉक्सवैगन वर्टस की बिक्री

स्कोडा स्लाविया ने मई 2023 में 1,695 यूनिट्स और फॉक्सवैगन वर्टस ने 1,631 यूनिट्स की दर्ज की है। दोनों ने क्रमशः 31.27 प्रतिशत और 25.08 प्रतिशत की साल दर साल गिरावट दर्ज की है। हालांकि, दोनों की बिक्री में MoM आधार पर सुधार हुआ है।

2023 होंडा सिटी फेसलिफ्ट की बिक्री में गिरावट

2023 होंडा सिटी फेसलिफ्ट को मार्च 2023 में लॉन्च किया गया था, लेकिन यह ज्यादा ध्यान आकर्षित करने में विफल रही है। सिटी सेडान की बिक्री मई 2022 में बेची गई 3,628 यूनिट्स की तुलना में मई 2023 में 57.77 प्रतिशत YoY गिरकर 1,532 यूनिट्स हो गई, जबकि MoM की बिक्री अप्रैल 2023 में बेची गई 1,920 यूनिट्स से 20.21 प्रतिशत घट गई।

मारुति सियाज की बिक्री

इस लिस्ट में मारुति सियाज भी शामिल है, जो 992 यूनिट्स की बिक्री के साथ 69.28 प्रतिशत की सालाना वृद्धि को दर्शाती है। हालांकि, मासिक आधार पर इस कार ने 2.46 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की है।

टोयोटा कैमरी को मिली 125.40% MoM बिक्री

टोयोटा कैमरी ने मई 2022 में बेची गई 106 यूनिट्स की तुलना में मई 2023 में142 यूनिट्स की बिक्री के साथ 33.96 प्रतिशत की वार्षिक वृद्धि दर्ज की, जबकि अप्रैल 2023 में बेची गई 63 यूनिट्स की तुलना में इसकी बिक्री में 125.40 प्रतिशत का सुधार हुआ।

10वें स्थान पर स्कोडा की सुपर्ब

स्कोडा सुपर्ब पिछले महीने बेची गई 10 यूनिट्स के साथ लिस्ट में 10वें स्थान पर रही, जो मई 2022 में बेची गई 152 यूनिट्स की तुलना में 93.42 प्रतिशत कम थी। वहीं, अप्रैल 2023 में बेची गई 121 यूनिट्स की तुलना में इसकी MoM की बिक्री 91.74 प्रतिशत तक गिर गई।

Categorized in: