उपमुख्यमंत्री को कहा आपके मुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव खड़े हैं

अंबिकापुर। सरगुजा से टीएस सिंहदेव को मुख्यमंत्री के रूप में जनता देखने को आतुर थी। यह मंशा बीते पांच वर्ष के कार्यकाल में पूरी नहीं हो पाई। काफी जद्दोजहद के बाद प्रदेश में सरकार के मुखिया की डोर भूपेश बघेल के हाथ में रही। इन सबके बीच कांग्रेस के हाईकमान की क्या सोच है, वे छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री के रूप में किसे देखते हैं, यह एक वायरल वीडियो से सामने आ रहा है।

शनिवार को कांकेर में हुई सभा के वायरल वीडियो में राहुल गांधी यह कहते नजर आ रहे हैं कि छत्तीसगढ़ में आपकी जमीन नहीं ली जा सकती क्योंकि हम यहां खड़े हैं… सोनियाजी खड़ी हैं… खड़गेजी खड़े हैं… मैं खड़ा हूं… आपके चीफ मिनिस्टर टीएस ङ्क्षसहदेव सब खड़े हैं। चुनाव के मौके पर वायरल यह वीडियो एक बार फिर यह इंगित करा रहा है कि सिंहदेव को मुख्यमंत्री के रूप में राहुल गांधी भी देखते आ रहे हैं। इसीलिए जो बात दिल में थी उसे जुबां में लाने में उन्होंने कोई कसर नहीं छोड़ी। बहरहाल वीडियो में कही गई बातों को इस विधानसभा चुनाव में यहां की जनता किस हद तक और कितना ग्राह्य करेगी, यह कह पाना फिलहाल मुश्किल है।

Categorized in: