नई इलेक्ट्रिक कार (EV) खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आपके लिए खुशखबरी है। दरअसल, दिग्गज कार निर्माता कंपनी महिंद्रा अपनी पॉपुलर इलेक्ट्रिक एसयूवी XUV 400 पर नवंबर महीने के दौरान बंपर डिस्काउंट ऑफर कर रही है। न्यूज वेबसाइट ऑटोकार इंडिया में छपी एक खबर के अनुसार, महिंद्रा XUV 400 के टॉप-स्पेक EL Pro वेरिएंट पर ग्राहकों को इस दौरान अधिकतम 3 लाख रुपये तक की बचत हो सकती है। डिस्काउंट की अधिक जानकारी के लिए ग्राहक अपने नजदीकी डीलरशिप से संपर्क कर सकते हैं। आइए जानते हैं महिंद्रा XUV 400 के फीचर्स, पावरट्रेन और कीमत के बारे में विस्तार से।

सिंगल चार्ज पर 400 km से ज्यादा दौड़ेगी कार
अगर पावरट्रेन की बात करें तो महिंद्रा XUV400 EV में ग्राहकों को दो बैटरी पैक का ऑप्शन मिलता है। पहला 34.5kWh जबकि दूसरा 39.4kWh की बैटरी से लैस है। कार के इंजन में एक इलेक्ट्रिक मोटर लगी हुई है जो 150bhp की अधिकतम पावर और 310Nm का पीक टॉर्क जनरेट करने में सक्षम है। 34.5kWh बैट्री पैक वाले मॉडल की फुल चार्ज में सर्टिफाइड रेंज 375 किलोमीटर है। जबकि 39.4kWh बैट्री पैक वाले मॉडल की फुल चार्ज में सर्टिफाइड रेंज 456 किलोमीटर आंकी गई है।

इतनी है इलेक्ट्रिक एसयूवी की कीमत
दूसरी ओर अगर फीचर्स की बात करें तो कार के इंटीरियर में ग्राहकों को 10.25-इंच का टचस्क्रीन इन्फोटेनमेंट सिस्टम, 10.25-इंच का डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले, ड्यूल जोन एसी, सनरूफ और वायरलेस फोन चार्जिंग जैसे फीचर्स मिलते हैं। इसके अलावा, सेफ्टी के लिए कार में 6-एयरबैग, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी प्रोग्राम, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम और रियर पार्किंग कैमरा जैसे फीचर्स भी मौजूद हैं। बता दें कि महिंद्रा XUV400 EV की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 15.49 लाख रुपये से लेकर टॉप मॉडल में 19.39 लाख रुपये तक जाती है।

Categorized in: