इस साल की शुरुआत में भारत में अपनी फ्लैगशिप पेश करने के बाद रॉयल एनफील्ड सुपर मेट्योर 650 अब उत्तर अमेरिका में भी पहुंच गई है। इसे अमेरिका और कनाडा में लॉन्च किया गया है। 2023 रॉयल एनफील्ड सुपर मेट्योर भारत में बनाई गई है। इसे उत्तरी अमेरिकी बाजारों में भी निर्यात किया जाएगा। यह तीन वैरिएंट्स एस्ट्रल, इंटरस्टेलर और सेलेस्टियल में उपलब्ध होगी। आइए जरा विस्तार से इसकी डिटेल्स जानते हैं।

दैनिक छत्तीसगढ़ फ्रंटलाइन अख़बार के FACEBOOK GROUP से जुड़ने के लिए LINK पर क्लिक कीजिए 

https://m.me/ch/AbZE8z1PFso6LQdW/

दैनिक छत्तीसगढ़ फ्रंटलाइन अख़बार के FACEBOOK PAGE से जुड़ने के लिए LINK पर क्लिक कीजिए 

https://m.me/ch/AbZE8z1PFso6LQdW/

इंजन पावरट्रेन

उत्तरी अमेरिका के लिए रॉयल एनफील्ड सुपर मेट्योर 650 (Royal Enfield Super Meteor 650) 648cc पैरेलल-ट्विन सिलेंडर इंजन से पावर प्राप्त करती है। यह इंजन 7,250rpm पर 46.3bhp की पावर और 5,650rpm पर 52.3nm का पीक टॉर्क जेनरेट करने में सक्षम है, जिसे 6-स्पीड गियरबॉक्स के साथ जोड़ा गया है।

ब्रेकिंग परफॉर्मेंस

ब्रेकिंग परफॉर्मेंस दो-पिस्टन बायब्रे कैलिपर्स के साथ फ्रंट में सिंगल 320mm डिस्क के साथ आती है, जबकि रियर में सिंगल-पिस्टन कैलिपर के साथ 300mm डिस्क ब्रेक मिलता है। बाइक स्टैंडर्ड तौर पर डुअल-चैनल ABS के साथ आती है। सुपर मेट्योर में सीएट ज़ूम क्रूज़ टायर लगे हैं। इसके फ्रंट में 19 इंच और 16 इंच के रियर अलॉय व्हील देखने को मिलते हैं।

फीचर्स और कलर ऑप्शन

फीचर्स की बात करें तो इस बाइक में एक एलईडी हेडलैंप, यूएसबी पोर्ट, ब्लूटूथ कनेक्टिविटी के साथ ट्रिपर नेविगेशन यूनिट, हजार्ड लाइट और बहुत कुछ मिलता है। सुपर मेट्योर 650 के कलर ऑप्शन की बात करें तो इसमें एस्ट्रल पर ग्रीन, ब्लैक और ब्ल्यू कलर ऑप्शन मिलते हैं, जबकि डुअल-टोन ऑप्शन में दो-टोन इंटरस्टेलर ग्रे या इंटरस्टेलर ग्रीन कलर ऑप्शन मिलता है।

कीमत क्या होगी?

रॉयल एनफील्ड सुपर मेट्योर 650 की कीमत 6,999 डॉलर से शुरू होकर 7,499 डॉलर (लगभग ₹5.82 लाख से ₹6.24 लाख) तक जाती है। अगले कुछ हफ्तों में क्रूजर बाइक अमेरिकी डीलरों के पास होगी।

Categorized in: