भारतीय सिनेमा में ऐसी कई एक्ट्रेस हुई हैं जिन्हें बहुत कम समय में जबरदस्त सफलता मिली लेकिन बाद में वह अचानक इंडस्ट्री से गायब हो गईं. एक ऐसी ही अभिनेत्री हैं पूजा बत्रा जो अभी भी खूबसूरती में नई हीरोइन को टक्कर देती हैं. हालांकि पूजा के पास फिल्में नहीं है. पूजा ने साउथ सिनेमा से अपने अभिनय की शुरुआत की और फिर बॉलीवुड में शानदार फिल्में की. आखिर ऐसा क्या हुआ कि उनका करियर डूब गया? इस सवाल का जवाब हम इस आर्टिकल में देंगे.

01

पूजा बत्रा भारतीय सिनेमा का एक बड़ा नाम है. एक दौर में उनके नाम का डंका बजता था और वे निर्देशकों की पहली पसंद होती थीं. पूजा बत्रा अपनी खूबसूरती के लिए भी जानी जाती हैं और वे 1993 में मिस इंडिया प्रतियोगिता में रनरअप रही हैं.

02

पूजा बत्रा ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत तेलुगू फिल्म Sisindri से की थी जिसमें अखिल अक्किनेनी, नागार्जुन हैं. अभिनेत्री नागार्जुन के अपोजिट में दिखी थीं और इसमें उन्होंने बोल्ड अदाएं भी दिखाईं. इससे पहले वे तमिल फिल्म Aasai में कैमियो रोल में दिखी थीं.

03

पूजा बत्रा Chandralekha से मलयालम सिनेमा में शुरुआत की और इसके बाद दूसरी मलयालम मूवी Megham में दिखीं. इसमें ममूटी और दिलीप लीड रोल में हैं.

04

साउथ के अलावा पूजा बत्रा ने 1997 में Virasat से हिंदी में डेब्यू किया, जिसमें वे अनिल कपूर के साथ दिखीं. दोनों की कैमिस्ट्री को काफी पसंद किया गया और इसके बाद उन्हें कई बॉलीवुड फिल्मों के ऑफर्स मिलने लगे. पूजा बत्रा का फिल्मों में आने से पहले एक सक्सेसफुल मॉडलिंग करियर था. उन्होंने गोविंदा, संजय दत्त और सुनील शेट्टी जैसे 90 के दशक के शीर्ष सितारों के साथ काम किया है. उनकी कुछ फिल्मों में हसीना मान जाएगी, भाई, तलाश और नायक शामिल हैं.

05

पूजा अपने फिल्मी करियर में सक्सेस रहीं और जब वे अपने पीक पर थीं तभी उन्होंने शादी करने का फैसला किया. करीब 30 फिल्में करने के बाद पूजा ने 2002 में अमेरिका में रहने वाले डॉ. सोनू अहलूवालिया से शादी की और US शिफ्ट हो गईं.

06

बता दें कि वो दौर था जब शादी के बाद अभिनेत्रियां फिल्में नहीं करती थीं और पूजा उन्हीं मे से एक हैं. शादी के बाद वे यूएसए चली गई और अपने प्रशंसकों को निराश करते हुए उन्होंने इंडस्ट्री को छोड़ दिया. हालांकि, शादी के 9 साल बाद कपल ने 2011 में तलाक के लिए अर्जी दी. उस समय यह बताया गया था कि पूजा को हॉलीवुड से प्रपोजल मिल रहे थे, लेकिन उनके पति शोबिज में फिर से शामिल होने के विचार के खिलाफ थे. लिहाजा अभिनेत्री अपने पहले पति को तलाक देने के बाद वापस भारत लौट आई और बॉलीवुड में अपनी दूसरी पारी शुरू की.

07

2012 के बाद से पूजा बत्रा को किसी भी निर्देशक ने बतौर लीड नहीं लिया और इस तरह से उनका करियर डूबता गया. वे ABCD 2, Killer Punjabi, Mirror Game और Squad में दिखीं. लेकिन इन प्रोजेक्ट्स में पूजा को छोटे- छोटे किरदार ही करने को मिले और अब उनके पास कोई प्रोजेक्ट नहीं है. (तस्वीर में पूजा मामूटी के साथ देखी जा सकती हैं)

08

करियर में जब ग्रोथ नहीं मिली तो अभिनेत्री ने 2019 में अपनी दूसरी शादी की खबरों को लेकर फिर सुर्खियां बटोरीं. पूजा ने अभिनेता नवाब शाह से शादी की, जिन्हें डॉन 2, भाग मिल्खा भाग और एस्केप फ्रॉम तालिबान में उनकी भूमिकाओं के लिए जाना जाता है. फिलहाल वे अपनी मैरिड लाइफ को एंजॉय कर रही हैं.

Categorized in: