निकट भविष्य में नई एसयूवी खरीदने की प्लानिंग कर रहे ग्राहकों के लिए खुशखबरी है। दरअसल, दिग्गज कार निर्माता कंपनी फॉक्सवैगन अपनी पॉपुलर एसयूवी टिगुआन पर नवंबर, 2024 के दौरान बंपर डिस्काउंट ऑफर कर रही है। न्यूज वेबसाइट gaadiwaadi में छपी एक खबर के अनुसार, ग्राहकों को फॉक्सवैगन टिगुआन (Volkswagen Tiguan) खरीदने पर इस दौरान अधिकतम 2,25,000 रुपये तक की बचत हो सकती है। इस ऑफर में कैश डिस्काउंट, एक्सचेंज बोनस और कॉर्पोरेट छूट भी शामिल है। डिस्काउंट की अधिक जानकारी के लिए ग्राहक अपने नजदीकी डीलरशिप से संपर्क कर सकते हैं। आइए जानते हैं फॉक्सवैगन टिगुआन के फीचर्स, पावरट्रेन और कीमत के बारे में विस्तार से।

दमदार इंजन से लैस है एसयूवी
अगर पावरट्रेन की बात करें तो फॉक्सवैगन टिगुआन में ग्राहकों को 2.0-लीटर का टर्बो पैट्रोल इंजन मिलता है जो 190bhp की अधिकतम पावर और 320Nm का पीक टॉर्क जनरेट करने में सक्षम है। इस एसयूवी के इंजन को 7-स्पीड डुएल क्लच ऑटोमेटिक गियरबॉक्स के साथ जोड़ा गया है। इसमें ऑल व्हील ड्राइव सिस्टम भी मिलता है। अपडेट होने के बाद कंपनी फॉक्सवैगन टिगुआन में 13.54 किलोमीटर प्रति लीटर माइलेज देने का दावा करती है। बता दें कि फॉक्सवैगन टिगुआन एक 7-सीटर कार है जिसमें ग्राहकों को 7 कलर का ऑप्शन मिलता है।

इतनी है फॉक्सवैगन टिगुआन की कीमत
दूसरी ओर एसयूवी के इंटीरियर में ग्राहकों को 8-इंच का टचस्क्रीन इन्फोटेनमेंट सिस्टम, वायरलेस एंड्राइड ऑटो और एप्पल कारप्ले कनेक्टिविटी, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, पैनोरमिक सनरूफ, कनेक्ट कार टेक्नोलॉजी, क्लाइमेट कंट्रोल, पावर एडजेस्टेबल ड्राइवर सीट और 30 कलर एंबिएंट लाइटिंग जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं। इसके अलावा, सेफ्टी के लिए एसयूवी में 6-एयरबैग, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल और रियर व्यू कैमरा जैसे फीचर्स मौजूद हैं। बता दें कि एसयूवी की एक्स-शोरूम कीमत 35.17 लाख रुपये है।

Categorized in: