ऑटो इंडस्ट्री की दो बड़ी कंपनियों निसान और होंडा ने हाथ मिलाते हुए आपस में पार्टनरशिप की है। इस स्ट्रेटजिक पार्टनरशिप के तहत निसान और होंडा मिलकर इलेक्ट्रिक व्हीकल्स तैयार करेंगी। ऑटो उद्योग को इस पार्टनरशिप से इलेक्ट्रिक व्हीकल और स्मार्ट मोबिलिटी देखने को मिल सकती है। आइए जरा विस्तार से इसकी डिटेल्स जानते हैं।

इस पार्टनरशिप का लक्ष्य एमिशन को कम करते हुए ईवी की दिशा में प्रयासों को गति देना है। इसके तहत दोनों कंपनियां यातायात-दुर्घटना से होने वाली मौतों को पूरी तरह (शून्य) समाप्त करने की दिशा में भी प्रयास करेंगी। आगे का रास्ता पर्यावरणीय चिंताओं को दूर करने की तत्काल आवश्यकता के अनुरूप हैं। इसके अलावा ऑटो सेक्टर में सेफ्टी मानकों को बढ़ाना भी है।

निसान और होंडा का रणनीतिक कदम

निसान और होंडा की स्ट्रेटजिक पार्टनरशिप का दायरा काफी बड़ा है। इसमें विभिन्न महत्वपूर्ण पहलुओं को शामिल किया गया है। इनमें ऑटोमोटिव सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म से लेकर इलेक्ट्रिक वाहनों (ईवी) के लिए मुख्य कंपोनेंट के डेवलपमेंट भी शामिल हैं। निसान और होंडा इस अवसर का उपयोग सतत विकास और मोबिलिटी परिवर्तन में अग्रणी के रूप में अपनी स्थिति को मजबूत करने के लिए करेंगे।

निसान होंडा पार्टनरशिप

दोनों कंपनियां मानती हैं कि लगातार विकसित हो रहे ऑटोमोटिव बाजार में नए इनोवेशन को आगे बढ़ाने और मोबिलिटी सॉल्यूशन के लिए रणनीतिक साझेदारी आवश्यक है। सफलता के लिए निसान और होंडा कार्बन तटस्थता, यातायात सुरक्षा और उद्योग नवाचार से संबंधित ठोस परिणामों पर ध्यान केंद्रित करेंगे।

Categorized in: