Smart Watch For Kids आज के समय में बहुत जरूरी हो गए हैं, क्योंकि छोटे बच्चों पर हर किसी की नजर पड़ती है, लेकिन किसकी नजर कैसी है, यह हम अधिकतर नहीं समझ पाते हैं। इसलिए बच्चों का ध्यान रखने के लिए आप उन्हें स्मार्ट वॉच दे सकते हैं। इससे वे कहां जा रहे हैं, कितना चल रहे हैं और क्या एक्टिविटी कर रहे हैं, सब कुछ आप देख सकेंगे। यहां तक कि इन स्मार्ट वॉच से उनसे आप वीडियो कॉल या वॉइस कॉल पर बात भी आसानी से कर पाएंगे। यह सभी 4G की कनेक्टिविटी वाले स्मार्ट वॉच हैं, जिसमें आपको कई सारे स्मार्ट फीचर्स मिल रहे हैं।

Amazon Great Indian Festival Sale 2024 से उनकी शॉपिंग अगर आप BOB बैंक, HDFC बैंक या फिर HSBC बैंक कार्ड से करते हैं तो एक्स्ट्रा डिस्काउंट भी आपको मिल सकता है। इसके अलावा एक्सचेंज ऑफर और नो कॉस्ट EMI का विकल्प भी ग्राहकों के लिए मौजूद है।

Sekyo Carepal Pro 4G LTE Smart Watch:
आप भी अपने छोटे बच्चों के लिए यह Pro 4G LTE Smart Watch ले सकते हैं। इस स्मार्ट वॉच में 4G LTE नेटवर्क की कनेक्टिविटी दी गई है, जिससे आपका बच्चा हर वक्त आपके कांटेक्ट में रहेगा। इस स्मार्ट वॉच में GPS, लाइव ट्रैकिंग, वीडियो और वॉइस कॉलिंग, सिम कार्ड, और जियो-फेंसिंग जैसे कई एडवांस फीचर्स हैं, जो बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए डिजाइन किए गए हैं। इसमें रिमोट मॉनिटरिंग भी आपको मिलेगा, जिससे आप अपने छोटे बच्चों पर नजर रख पाएंगे। यह फीचर्स के साथ जितना स्मार्ट है, उतना ही देखने में भी फैंसी लगता है। इसका ब्लू कलर बॉयज और गर्ल्स दोनों के लिए सूटेबल रहेगा।

boAt Wanderer Smart Kid’s Watch:
boAt ब्रांड का यह Smart Kid’s Watch 1.4 इंच डिस्प्ले के साथ आता है। इसमें 4G और वाई-फाई की कनेक्टिविटी मिल रही है। यह पिंक कलर के बेल्ट के साथ आता है, वहीं इसमें आपको ब्लैक और ब्लू कलर का ऑप्शन भी मिल जाएगा। Amazon Big Sale से इसको 63% के डिस्काउंट पर खरीद सकते हैं। बच्चों के लिए इसमें टू-वे वीडियो और वॉइस कॉल फीचर, जियो-फेंसिंग, रिस्ट्रिक्टेड अनजान कॉल और पैरेंटल कंट्रोल का फीचर मिल रहा है। इसका कैमरा 2 मेगापिक्सल का है। इस स्मार्ट वॉच को एक बार चार्ज करके दो दिनों तक आराम से इस्तेमाल कर सकेंगे। वहीं, आपके बच्चे कितनी देर खेल-कूद रहे हैं या कितना पैदल चल रहे हैं, यह भी इस घड़ी में ट्रैक होता रहेगा।

IMOO Watch Phone Z1 Kids Smart Watch:
12,990 का यह Kids Smart Watch 40% के डिस्काउंट के बाद केवल 7,790 में आपको मिल रहा है। यह ऐसे डिजाइन का है कि इसे लड़के और लड़कियां दोनों ही स्टाइल कर सकेंगे। इससे आपके बच्चे की सेफ्टी भी पूरी तरीके से बनी रहेगी और हर वक्त वह आपके कांटेक्ट में रहेगा। यह स्मार्ट वॉच 4G कनेक्टिविटी के साथ आता है। इसमें आप सिम कार्ड भी इंसर्ट कर सकते हैं। यह GPS ट्रैकिंग, रियल-टाइम लोकेशन और उनकी एक्टिविटी पर भी आपकी नजर बनाए रखेगा। इसमें वीडियो कैमरा फीचर भी आपको मिल रहा है। इसका डिजाइन ऐसा है कि पानी में भी यह खराब नहीं होगा।

TrackMe Magic Kid’s Calling Watch:
अगर आपके बच्चे हाल-फिलहाल में ही स्कूल जाना शुरू किए हैं, तो आप उनसे कनेक्ट रहने के लिए यह Kid’s Calling Watch उन्हें गिफ्ट कर सकते हैं। यह माय स्मार्ट वॉच वाटरप्रूफ होने के साथ-साथ टचस्क्रीन डिस्प्ले के साथ आता है। इसका डिजाइन काफ़ी अट्रैक्टिव और स्टाइलिश भी है। इसमें वीडियो कॉलिंग फीचर, डिटैचेबल और एक्स्ट्रा डायल स्ट्रैप डिजाइन, SOS लोकेशन फाइंडर, एक्टिविटी ट्रैकर, और 7 दिनों तक की स्टैंडबाय बैटरी मिल रही है। इसमें कई सारे फीचर्स मौजूद हैं, जैसे फोन, चैट, QR कोड, गैलरी, जिन्हें आप आसानी से एक्सेस कर सकेंगे। Great Indian Sale से इनको जमकर खरीदा जा रहा है।

sekyo ‘Magic Pro’ Kids GPS Smart Watch:
व्हाइट कलर का यह स्मार्ट वॉच देखने में बहुत ही ज्यादा फैंसी लुक दे रहा है। यह प्रीमियम डिजाइन वाला Kids GPS Smart Watch सिलिकॉन बैंड के साथ आपको मिलेगा। इसमें रियल-टाइम लोकेशन, 4G सिम, वीडियो कॉलिंग, कैमरा, पीडोमीटर, हिस्ट्री रूट, SOS, गेम्स, और GPS जैसे स्मार्ट फीचर्स मौजूद हैं। इस तरह के स्मार्ट वॉच पेरेंट्स को अपने बच्चों के लिए जरूर लेना चाहिए। Great Indian Festival Sale 2024 यह आपको 44% तक के डिस्काउंट रेट पर मिल रहा है। इसके अलावा एक्सचेंज ऑफर पर भी इसे खरीद सकते हैं।

Categorized in: