अगर आप डिस्काउंट के चक्कर में पुराने iPhone मॉडल से समझौता करने जा रहे थे तो आपके लिए जबरदस्त डील आ गई है। लोकप्रिय ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफॉर्म Flipkart पर Big Saving Days Sale बस खत्म होने वाली है और इसमें लेटेस्ट iPhone 15 को बंपर डिस्काउंट पर खरीदने का मौका दिया जा रहा है। इस डिवाइस का 128GB वेरियंट 19,000 रुपये की तगड़ी छूट पर आपका हो सकता है।

प्रीमियम डिवाइस पर बंपर डिस्काउंट

iPhone 15 ऐपल का सबसे प्रीमियम लाइनअप है और इसपर डिस्काउंट के साथ ग्राहकों को बेहतरीन वैल्यू मिल रही है। iPhone 15 को भारतीय मार्केट में 79,900 रुपये के ओरिजनल प्राइस पर लॉन्च किया गया था और अब इसे Flipkart पर केवल 63,999 रुपये के डिस्काउंटेड प्राइस पर लिस्ट किया गया है। अगर ग्राहक Flipkart Axis Bank क्रेडिट कार्ड की मदद से भुगतान करते हैं तो इस डिवाइस की कीमत केवल 59,991 रुपये रह जाएगी।

फ्लिपकार्ट पर ग्राहकों को खास एक्सचेंज प्रोग्राम का फायदा भी दिया जा रहा है। अगर ग्राहक नया फोन खरीदने के लिए पुराना डिवाइस एक्सचेंज करते हैं तो उन्हें 52,000 रुपये तक का अधिकतम डिस्काउंट मिल सकता है। हालांकि, इसकी वैल्यू पुराने फोन के मॉडल और कंडीशन पर निर्भर करती है। उदाहरण के लिए, पुराना iPhone 13 एक्सचेंज करने की स्थिति में 28,000 रुपये की छूट मिल सकती है।

हालांकि, फ्लिपकार्ट पर डील लिमिटेड टाइम के लिए है और इसका फायदा ग्राहक जल्द से जल्द उठाना चाहेंगे।

ऐसे हैं iPhone 15 के स्पेसिफिकेशंस

पावरफुल iPhone में 6.7 इंच का सुपर रेटिना XDR डिस्प्ले प्रोमोशन टेक्नोलॉजी के साथ दिया गया है और यह डिस्प्ले 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है। इस डिवाइस में A16 Bionic चिप मिलता है और बैक पैनल पर पावरफुल 48MP कैमरा सेटअप दिया गया है। डिवाइस में दिन भर चलने वाली बैटरी मिल जाती है और USB टाइप-C पोर्ट कनेक्टिविटी और चार्जिंग के दिया गया है।

Categorized in: