अंबिकापुर। बस से उतरकर किराए के मकान जा रहे युुवक ने सूनसान सड़क में मिले 13 हजार रुपये को गांधीनगर थाना पुलिस के सुपुर्द करके ईमानदारी की मिशाल पेश की।

जानकारी के मुताबिक, सूरजपुर जिला के ओड़गी थाना अंतर्गत ग्राम इंद्रपुर कुदरगढ़ का मनोज कुमार सिंह पिता केशव प्रसाद सिंह 22 साल, वर्तमान में मुक्तिपारा में रहता है। 28 अप्रैल, मंगलवार को वह गांधीनगर में स्थित सब्जी बाजार के पास बस से उतरा और अपने किराए के मकान मुक्तिपारा की ओर जा रहा था, तभी पीला रंग का शर्ट पहना, अज्ञात स्कूटी चालक सब्जी बाजार गांधीनगर से हनुमान मंदिर की ओर जा रहा था, संभवत: उसी के जेब से कुछ रुपये रोड में गिर गया। आसपास कोई मौजूद नहीं था। युवक उक्त रुपये को उठाकर गिना, तो 13000 रुपये था। मनोज कुमार सिंह ने बिना देरी किए, ईमानदारी का परिचय देते हुए थाना गांधीनगर पुलिस को नकद 13 हजार रुपये सुपुर्द कर दिया, जिसे सुरक्षार्थ थाना गांधीनगर में रखा गया है। पुलिस ने उक्त नगद रकम का मालिकाना हक रखने वाले से थाना गांधीनगर आकर नकद रकम प्राप्त कर लेने का आग्रह किया है। थाना प्रभारी गांधीनगर ने नगद रकम थाना लाकर पेश करने वाले युवक की ईमानदारी को देखते हुए उसे प्रोत्साहित किया।

Categorized in: