दर्द से छटपटा रहे पति ने गला घोंटकर पत्नी को मौत के घाट उतारा

खाना नहीं बनाने को लेकर दोनों के बीच हुआ था विवाद

अंबिकापुर। पति-पत्नी के बीच खाना नहीं बनाने को लेकर हुए विवाद के बाद आवेशित हुए पति ने पत्नी की गला घोंटकर हत्या कर दी। विवाद के दौरान पत्नी अपने गले से मंगलसूत्र निकालकर फेंकने के बाद पति के गुप्तांग को पकड़ ली। दर्द से कराह रहा पति गुप्तांग को छुड़ाने का प्रयास किया, लेकिन सफल नहीं हुआ। इससे आवेशित होकर वह गमछे से गला घोंटकर पत्नी की हत्या कर दिया। हत्यारे पति को पुलिस ने गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है।
जानकारी के मुताबिक झारखंड के लातेहार का शशिभूषण कुमार पिछले 8 माह से ग्राम सोनतराई में पत्नी मंजू देवी के साथ किराए के मकान में रहता था। शशिभूषण किराना दुकानों में चॉकलेट, बिस्किट की सप्लाई करने का काम करता था। 9 फरवरी की रात वह मैनपाट से काम निपटाकर शाम को घर लौटा था। घर आने पर पता चला कि पत्नी ने खाना नहीं बनाया है। इसके बाद वह खुद खाना बनाने के लिए जा रहा था, इस बीच पत्नी उससे विवाद करने लगी। पति को गालियां देते हुए पत्नी अपने गले से मंगलसूत्र निकालकर फेंक दी और पति के गुप्तांग को कसकर पकड़ लिया। पत्नी की इस हरकत से पति दर्द से कराह उठा। गुप्तांग को छुड़ाने का प्रयास विफल होने पर गुस्से में वह गमछे से पत्नी का गला घोंट कर हत्या कर दिया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी पति को गिरफ्तार करके धारा 103(1) का अपराध दर्ज कर ली है। आरोपी पति को पुलिस ने जेल भेज दिया है। कार्रवाई में थाना प्रभारी अखिलेश सिंह सहित पुलिस बल सक्रिय रहे।

 

Categorized in: