बलंगी। बलरामपुर-रामानुजगंज जिला के त्रिकुंडा थाना अंतर्गत डिण्डो चौकी पुलिस ने 15 मवेशियों को मारते-पीटते बूचड़खाना ले जा रहे तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के विरूद्ध छत्तीसगढ़ पशु क्रूरता निवारण अधिनियम की धारा के तहत कार्रवाई की गई है।
जानकारी के मुताबिक चौकी डिण्डो की पुलिस को 10 फरवरी को मुखबिर के सूचना मिली कि वाड्रफनगर की ओर से बैल, गाय, बछिया को चार व्यक्ति मारपीट करते हुए झारखण्ड की ओर ले जा रहे हैं। सूचना पर पुलिस टीम बेरियर के पास पहुंची तो 15 नग गाय, बैल, बछड़ा को 4 व्यक्ति हांकते हुए ला रहे थे। पूछताछ में इन्होंने धीरसाय पिता भगवत का 04 नग बछिया, राजरुप पिता दिलबर का 09 नग गाय, बैल, बछिया दोनों ग्राम कोटराही थाना बसंतपुर व रामप्रसाद पिता शिहु का 02 नग बैल होना बताया। इसे गांव से लेकर वे बिक्री करने के लिए गढ़वा झारखण्ड की ओर जा रहे थे, साथ में निरपत पिता लल्लु भी बैल हांकने में सहयोग कर रहा था। पूछताछ में इन्होंने बताया कि ग्राम कोटराही से गाय, बैल, बछिया लेकर बिक्री करने के लिए गढ़वा झारखण्ड के बूचड़खाना ले जाते है। संतोष कुमार सिंह की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी धीरसाय भुईया, राजरुप भुईंया, रामप्रसाद भुईंया के विरूद्ध छ.ग. पशु परिरक्षण अधिनियम की धारा 4, 6, 10 एवं पशु क्रूरता अधिनियम की धारा 11(1) (घ) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर लिया है।

 

Categorized in: