जनजाति गौरव समाज ने बलिदान दिवस पर किया याद, अस्पताल पहुंचकर जाना मरीजों का हाल
अंबिकापुर। शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय से संबद्ध जिला रघुनाथ चिकित्सालय में जनजाति गौरव महिला समाज के द्वारा वीरांगना महारानी दुर्गावती का बलिदान दिवस जनजाति गौरव समाज के प्रदेश महामंत्री राम लखन सिंह पैकरा के मुख्य आतिथ्य में मनाया गया। कार्यक्रम के प्रारंभ में वीरांगना महारानी दुर्गावती के छायाचित्र में दीप प्रज्वलित कर उनके जीवनी पर जनजाति गौरव समाज के प्रदेश महामंत्री राम लखन सिंह पैकरा ने प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि वीरांगना महारानी दुर्गावती का जीवन बहुत संघर्षों में बीता, उन्होंने विपरीत परिस्थितियों का सामना करते हुए भी न केवल राज पाट संभाला बल्कि आम जनता की सेवा में अपना जीवन समर्पित कर दिया। वीरांगना महारानी दुर्गावती का पूरा जीवन हम सबके लिए प्रेरणादायक है।
कार्यक्रम के पश्चात अस्पताल में मरीजों को फल, ब्रेड, बिस्किट वितरण कर सभी मरीजों का जनजाति गौरव समाज की महिला, पुरुषों व कार्यकर्ताओं के द्वारा हाल-चाल लिया गया। इस अवसर पर अस्पताल प्रबंधन के प्रभारी डॉ. जे.के. रेलवानी, डॉ. ललित अग्रवाल, डॉ. शिवहरे, स्वास्तिक शुक्ला, सुमन सिंह, विधायक प्रतिनिधि बल्लू शर्मा, दीपिका तिर्की, जन्मेजय मिश्रा, मनोज कंसारी, धनंजय सिंह, अनामिका पैकरा, पूरन सिंह टेकाम, पूनम सिंह टेकाम, दिनेश सिंह, भुनेश्वरी, रीना देवी, इंद्रदेव, दीपक, विक्रम सोनी, कुणाल बाबरा, सुशांत सरदार सहित अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहे।

Categorized in: