बिश्रामपुर। कोयलांचल बिश्रामपुर क्षेत्र के सबसे सुरक्षित और शांत माने जाने वाले एसईसीएल की टूए कॉलोनी में मंगलवार की शाम एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जिसने पूरे इलाके को हिला कर रख दिया। गौरतलब है कि टूए कालोनी क्वार्टर नंबर 114 निवासी डीएवी पब्लिक स्कूल बिश्रामपुर की शिक्षिका नीलम पांडेय अपने एसईसीएल बिश्रामपुर के सेवानिवृत्त कर्मी ऑफिसर एसोशिएशन महासचिव पति के. पांडेय के साथ रोज की तरह शाम को वॉक पर निकली थीं, लेकिन उस दिन यह सामान्य दिनचर्या एक भयावह अनुभव में बदल गई, जब बाइक सवार तीन अज्ञात बदमाशों ने उनके गले से सोने की चेन छीन ली और विरोध करने पर रिवॉल्वर तक तान दी। ज्ञात हो कि शाम साढ़े सात बजे जब पांडेय दंपती वॉक करके अपने क्वार्टर के पास ही लौट रहे थे, तभी एक बाइक पर सवार तीन युवक अचानक तेज रफ्तार में आए और महिला के गले में झपट्टा मारा। पांडेय ने जब छाता से बदमाशों पर वार करने की कोशिश की, तो उनमें से एक युवक ने तुरंत रिवॉल्वर निकाल ली और उनकी ओर तान दी। भयभीत होकर वह पीछे हट गए। इसी बीच बदमाश चैन लूटकर मौके से फरार हो गए।शिक्षिका नीलम पांडेय इस छीना-झपटी में नीचे गिर गईं जिससे उनके हाथ-पैर, घुटनों और शरीर के अन्य हिस्सों में चोटें आईं। उन्हें तुरंत एसईसीएल के केंद्रीय चिकित्सालय बिश्रामपुर ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई। बताया जा रहा है कि जो चेन छीनी गई, वह करीब साढ़े तीन तोला सोने की थी, जिसकी बाजार कीमत लगभग साढ़े तीन लाख रुपए आंकी गई है। इस घटना के बाद कॉलोनी में रह रहे लोगों के बीच भय और आक्रोश का माहौल है। घटना की जानकारी देते हुए के. पांडेय, जो एसईसीएल के सेवानिवृत्त अधिकारी हैं, ने बताया कि हम कई सालों से इस कॉलोनी में शांतिपूर्वक रह रहे हैं। इस कॉलोनी को अब तक सुरक्षित माना जाता था, लेकिन अब हालात बदलते दिख रहे हैं। मेरी पत्नी पर हमला और हमारे सामने रिवॉल्वर तान देना, यह सब किसी फिल्म जैसा लग रहा था। घटना की जानकारी मिलते ही बिश्रामपुर पुलिस मौके पर पहुंची और रिपोर्ट दर्ज की गई। लेकिन अब तक बदमाशों का कोई सुराग नहीं लग पाया है। लोगों का कहना है कि अगर कॉलोनी में सीसीटीवी कैमरे और नियमित गश्त होती, तो इस तरह की वारदात नहीं होती। कॉलोनीवासी पुलिस की निष्क्रियता पर सवाल उठा रहे हैं। ज्ञात हो कि बिश्रामपुर क्षेत्र में यह कोई पहली घटना नहीं है। करीब दो से ढाई माह पहले कुमदा कॉलोनी में भी एक महिला के साथ चैन स्नैचिंग की घटना हुई थी। वह महिला मंदिर से लौट रही थी जब उसकी चेन छीनी गई थी। चौंकाने वाली बात यह है कि उस मामले में भी पुलिस अभी तक आरोपी तक नहीं पहुंच सकी है। इस घटना ने साफ कर दिया है कि अपराधी अब बिंदास हो चुके हैं। रिहायशी कॉलोनी के अंदर रिवॉल्वर लहराकर अपराध करना यह दर्शाता है कि अब वे किसी डर में नहीं हैं। कालोनीवासियों ने कहा कि यह बहुत चिंताजनक घटना है कि अब हमारी कॉलोनी में महिलाएं भी सुरक्षित नहीं रहीं। हम चाहते हैं कि पुलिस तुरंत आरोपियों को पकड़े और कॉलोनी में सुरक्षा उपाय बढ़ाए जाएं।कॉलोनीवासियों ने कॉलोनी में सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएं।पुलिस गश्त की संख्या और समय बढ़ाया जाए।रात में स्ट्रीट लाइट और सतर्कता बढ़ाई जाए। बिश्रामपुर थाना प्रभारी टीआई अलरिक लकड़ा ने बताया कि कॉलोनी के आस-पास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और संदिग्ध युवकों की पहचान के प्रयास जारी हैं। अब बिंदास हो चुके हैं। रिहायशी कॉलोनी के अंदर रिवॉल्वर लहराकर अपराध करना यह दर्शाता है कि अब वे किसी डर में नहीं हैं। कालोनीवासियों ने कहा कि यह बहुत चिंताजनक घटना है कि अब हमारी कॉलोनी में महिलाएं भी सुरक्षित नहीं रहीं। हम चाहते हैं कि पुलिस तुरंत आरोपियों को पकड़े और कॉलोनी में सुरक्षा उपाय बढ़ाए जाएं।कॉलोनीवासियों ने कॉलोनी में सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएं।पुलिस गश्त की संख्या और समय बढ़ाया जाए।रात में स्ट्रीट लाइट और सतर्कता बढ़ाई जाए। बिश्रामपुर थाना प्रभारी टीआई अलरिक लकड़ा ने बताया कि कॉलोनी के आस-पास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और संदिग्ध युवकों की पहचान के प्रयास जारी हैं।

Categorized in: