जगदलपुर| जिले में स्थित नवोदय विद्यालय से दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है| यहाँ नवोदय विद्यालय में बेहरमी से सात छात्रों की पिटाई की गयी है| छात्रों की लोहे की रॉड से मारा गया| जिसमे उन्हें गंभीर चोट आयी है|

नवोदय विद्यालय में छात्रों की पिटाई
मामला जगदलपुर में स्थित पीएमश्री नवोदय विद्यालय का है| घटना सोमवार की रात को हुई है| आरोप है विद्यालय के एक शिक्षक ने 7 बच्चों को लोहे की रॉड से बेरहमी से मारा| उन्हें इस कदर पीटा कि उनकी चीखें निकल पड़ी| पिटाई की वजह से छात्रों के शरीर पर गंभीर चोटें आई|

रॉड से मारा टीचर ने 
दरअसल, सोमवार की रात करीब 9 बजे हॉस्टल में जब लाइट चली गयी थी तब अंधेरे में छात्र मस्ती करने लगे| वे अपने कमरे में नाच-गाना कर रहे थे| तभी जियोग्राफी के टीचर सौरभ अवस्थी अंदर आये और उन्हें लोहे के रॉड से मारने लगे| इस घटना में कई बच्चों को कमर और पेट पर चोट आयी|

सख्त कार्रवाई की मांग
अगली छात्रों को घायल अस्पताल ले जाया गया. वहीँ, इसकी जानकारी मिलते ही गुस्साए परिजन स्कूल और प्रबंधन से शिकायत की| इस घटना से परिजनो में काफी आक्रोश है| उन्होंने दोषी शिक्षक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है| मामले में बस्तर जिला शिक्षा अधिकारी बलिराम बघेल ने का कहना है इसकी जांच कराई जाएगी|जांच के बाद उचित कार्रवाई होगी.

Categorized in: