अंबिकापुर। नाबालिग को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने और अश्लील वीडियो बनाकर वायरल करने की धमकी देकर लगातार दुष्कर्म करने के मामले में मणिपुर थाना पुलिस ने आरोपी गिरफ्तार कर लिया है। किशोरी की मां ने 05 जून को थाना मणीपुर में रिपोर्ट दर्ज कराया था कि उसकी नाबालिग लड़की के साथ लब्जी मणीपुर निवासी संजू लकड़ा शादी करने का झांसा देकर 14/02/22 को अपने घर ले गया और जबरन दुष्कर्म करने के दौरान उसका अश्लील वीडियो बना लिया था। इस बीच आरोपी द्वारा उसकी पुत्री के साथ लगातार दुष्कर्म किया गया। मना करने पर अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी दे रहा था। आरोप है कि 22 मई 2024 तक आरोपी वीडियो वायरल करने की धमकी देकर जबरन दुष्कर्म करते रहा। रिपोर्ट पर थाना मणीपुर में धारा 376 (2-एन), 384 भादवि एवं पॉक्सो एक्ट की धारा 4, 6 का अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया था। पुलिस ने आरोपी संजू लकड़ा 24 वर्ष निवासी लब्जी बैगापारा को घेराबंदी करके पकड़ा और वीडियो बनाने में प्रयुक्त मोबाइल फोन एवं दोपहिया वाहन जप्त किया है। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है। कार्रवाई में थाना प्रभारी मणीपुर निरीक्षक प्रदीप जायसवाल, बस स्टैंड प्रभारी सहायक उप निरीक्षक अभिषेक पाण्डेय, प्रधान आरक्षक सतीश सिंह, महिला आरक्षक किरण अमलावती, आरक्षक अतुल शर्मा, सुरेश गुप्ता, कुश सोनी, शामिल रहे।

Categorized in: