अवैध परिवहन करते 2 हाईवा गिट्टी एवं 3 ट्रेक्टर रेत जप्त

अंबिकापुर। कलेक्टर विलास भोसकर के मार्गदर्शन में खनिज विभाग द्वारा जिले में खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भण्डारण पर नियंत्रण हेतु लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में बुधवार को बतौली क्षेत्र अंतर्गत खनिज वाहनों की जांच के दौरान अवैध परिवहन करते हुए 2 हाईवा गिट्टी एवं 03 ट्रेक्टर रेत जप्त किया गया। इन प्रकरणों में खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) अधिनियम 1957 की धारा 21(4) एवं एमएमडीआर की धारा 21(5) एवं 23 के तहत कार्रवाई करते हुए 1 लाख 22 हजार 336 रुपये अर्थदण्ड जमा करवाया गया है। खनिज अधिकारी त्रिवेणी देवांगन ने बताया गया कि अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भण्डारण पर विभाग की कार्रवाई इसी प्रकार निरंतर जारी रहेगी।

Categorized in: