अंबिकापुर। थाना सीतापुर पुलिस टीम ने नाबालिग को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। घटना दिनांक 8 फरवरी 25 को थाना क्षेत्र के रजपुरी निवासी सुलेन्द्र एक्का ने नाबालिग लड़की को पसंद करने और शादी करने का झांसा देकर जबरन दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया था। रिपोर्ट पर थाना सीतापुर में आरोपी के विरुद्ध धारा 87, 64(2) बी.एन.एस. एवं पॉक्सो एक्ट की धारा 5(ठ), 6 का अपराध पंजीबद्ध कर पुलिस ने विवेचना में लिया था। पुलिस टीम ने 16 जून को दर्ज कराई गई रिपोर्ट पर आरोपी सुलेन्द्र एक्का उ$र्फ सुरेन्द्र पिता बरना एक्का 25 वर्ष को गिरफ्तार किया और पूछताछ की तो उसने घटना कारित करना स्वीकार किया। आरोपी को गिरफ्तार करके पुलिस ने न्यायालय में पेश किया है। कार्रवाई में थाना प्रभारी सीतापुर निरीक्षक प्रदीप जायसवाल, सहायक उपनिरीक्षक शशिप्रभा दास, आरक्षक सेवक राम, दिलबोधन कुमार, सैनिक रमेश अगरिया सक्रिय रहे।

 

Categorized in: