छत्तीसगढ़ – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और दो उपमुख्यमंत्रियों ने 13 दिसंबर को शपथ ली थी। इस शपथ ग्रहण के बाद से ही मंत्रियों के शपथ को लेकर वह कौन-कौन से चेहरे होंगे उसको लेकर लगातार प्रयास लगाए जा रहे है । लेकिन अब तक मंत्रिमंडल के नाम का ऐलान नहीं हुआ राज्य में मंत्रिमंडल को लेकर बेसब्री से इंतजार हो रहा है। लगातार मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्रियों का दिल्ली दौरा हुआ लेकिन अब तक मंत्रिमंडल में वह कौन लोग होंगे यह तय नहीं हो पाया है। मंत्रिमंडल के विस्तार की इसी कश्मकश के बीच एक बार फिर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय 22 दिसंबर को दिल्ली जाने वाले हैं। हालांकि माना जा रहा है कि 22 और 23 दिसंबर को दिल्ली में होने वाली भाजपा की बैठक में मुख्यमंत्री शामिल होंगे। लेकिन इसके साथ चर्चा यह भी बढ़ गई है कि इस बैठक में मंत्रियों के नाम पर चर्चा पूरी कर ली जाएगी। ऐसा माना जा रहा है कि इस बैठक में लोकसभा चुनाव की तैयारी के साथ-साथ छत्तीसगढ़ में मंत्रिमंडल के चेहरे पर भी तय हो जाएगे ।

वहीं दूसरी तरफ भाजपा के सूत्र यह बताते हैं कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय दिल्ली हाईकमान के साथ जब चर्चा करके वापस छत्तीसगढ़ लौटेंगे उसके तुरंत बाद या फिर दिल्ली में उनके रहने के दौरान ही मंत्रिमंडल के नाम की सूची जारी कर दी जाएगी। इसके साथ ही राज्य सरकार में 10 मंत्रियों को शपथ दिलाने का अंतिम निर्णय कर लिया जाएगा। बताया जा रहा है की शपथ ग्रहण समारोह स्थल लगभग तय कर लिया गया है। मंत्रियों के शपथ ग्रहण को लेकर तैयारी भी पूरी की जा चुकी हैं। अब बस हाईकमान की सहमति के बाद मंत्रिमंडल का विस्तार कर दिया जाएगा।

Categorized in: