अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ शासन द्वारा वर्ष 2024 में जारी कैलेंडर के अनुसार सितंबर माह में शनिवार और रविवार को छोड़कर 8 और अवकाश घोषित किए हैं। इनमें दो सार्वजनिक सामान्य अवकाश और छह ऐच्छिक अवकाश शामिल हैं। इसी क्रम में शासन द्वारा जारी कैलेंडर में 14 सितंबर शनिवार के दिन ढोल ग्यारस (करमा) पर्व पड़ रहा है। शनिवार का दिन पूर्व से ही शासकीय कार्यालयों में अवकाश का दिवस घोषित है। साथ ही शासन द्वारा ढोल ग्यारस (करमा) पर ऐच्छिक अवकाश भी घोषित किया गया है। इस तरह नियमानुसार इच्छुक इस दिवस पर अवकाश का लाभ ले सकते हैं।
इन दिन पशुवध गृह रहेंगे बंद
नगर पालिका निगम अंबिकापुर आयुक्त ने बताया कि स्थानीय शासन विभाग के आदेशानुसार 14 सितंबर को ढोल ग्यारस पर्व एवं 17 सितंबर को अनंत चतुर्दशी पर्व होने के कारण पशुवध गृह बंद रखे जाएंगे। उन्होंने समस्त मांस, मछली, बकरा, बकरी, मुर्गा, मुर्गी विक्रेताओं को सूचित किया है कि दोनों पर्व पर इसका विक्रय पूर्णत: प्रतिबंधित रहेगा। उन्होंने उपरोक्त तिथियों को पशु वध एवं मांस विक्रय नहीं किए जाने के निर्देश दिए हैं।

Categorized in: