भटगांव। शिक्षा समाज के विकास और प्रगति का आधार है, इसमें शिक्षकों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण होती है। शिक्षक न केवल ज्ञान प्रदान करते हैं, बल्कि छात्रों के व्यक्तित्व का निर्माण करते हैं और उन्हें समाज का जिम्मेदार नागरिक बनने के लिए प्रेरित करते हैं। शिक्षकों के मार्गदर्शन से ही विद्यार्थी अपने लक्ष्यों को प्राप्त कर सकते हैं और समाज में सकारात्मक योगदान दे सकते हैं। यह कथन विद्यार्थियों और शिक्षक सहित शिक्षक दिवस के अवसर पर राज्यपाल पुरस्कार से सम्मानित शिक्षिका के सम्मान समारोह के अध्यक्ष पूर्व गृह मंत्री रामसेवक पैकरा ने हायर सेकेंडरी कन्या स्कूल सलका में आयोजित सम्मान समारोह में कही।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष गिरीश कुमार गुप्ता ने कहा कि हमारे धर्म और संस्कृति में शिक्षा को बहुत उच्च स्थान दिया गया है, इसे मंदिर की तरह पवित्र माना जाता है। शिक्षा को ज्ञान का स्रोत माना गया है, जो व्यक्ति के जीवन को सही दिशा देने के साथ-साथ उसके चरित्र निर्माण और समाज में सकारात्मक बदलाव लाने में सहायक होता है। शिक्षक और शिक्षा को हमारे धर्म में विशेष सम्मान और आदर दिया गया है। इसे और बेहतर बनाने के लिए हम सभी को अपना बहुमूल्य योगदान देना चाहिए। शिक्षकों को विद्यार्थियों की शिक्षा के साथ ही उनके चरित्र निर्माण पर भी जोर देना चाहिए। इस दौरान मुख्य रूप से उमेश कुमार अग्रवाल, मोक्ष नारायण गुप्ता, निरंजन गुप्ता, लवकेश पैकरा जिला पंचायत सदस्य, रमेश गुप्ता, जगरे लाल, प्रियेश गुप्ता, भृगु राजवाड़े, सीताराम यादव, विजय राजवाड़े, राजेश गुप्ता, शिवरतन राजवाड़े सहित कन्या हायर सेकेंडरी स्कूल सलका के विद्यार्थी, शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं काफी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।
सम्मान के लिए बुलाकर किया अपमान
कन्या हायर सेकेंडरी स्कूल सलका में आयोजित सम्मान समारोह में पत्रकारों को भी आमंत्रित किया गया था। सत्ता शासन में मशगूल युवा नेता मंडल महामंत्री भटगांव और स्कूल जन भागीदारी अध्यक्ष ज्ञान प्रकाश दुबे एक पत्रकार और कुछ स्थानीय वरिष्ठ भाजपा नेताओं को खुले मंच पर नजरअंदाज करके अपमानित करते हुए दिखाई दिए। इनके क्रियाकलापों से ऐसा प्रतीत हो रहा था मानो उन्हें अपने कार्यक्षेत्र में पत्रकारों की आवश्यकता ही नहीं है।
इनका किया गया सम्मान
कार्यक्रम में मुख्य रूप से भूतपूर्व शिक्षक भुपेंद्र सिंह चौहान, शिवशरण पांडेय, चन्द्र मन्द दुबे, मोक्ष नारायण गुप्ता, राधिका गुप्ता, कृष्ण गुप्ता, श्याम किशोर गुप्ता, राम शरण पांडेय, गंगा यादव, महेश यादव, रामदिन यादव, राज पति यादव, जोहनी केरकेट्टा, श्यामा गुप्ता, वर्तमान शिक्षक राजपाल सिंह देव, कनी लाल पैकरा, बिजेंद्र भारती एवं राज्यपाल पुरस्कार से सम्मानित रीता गिरी को जनसेवा समिति के सदस्य आशीष कुमार गुप्ता, गणेश सरपंच, दिपेंद्र गुप्ता, फिरोज खान, निरंजन गुप्ता, शशांक गुप्ता के द्वारा सम्मानित किया गया।

Categorized in: